{"_id":"5e3bc52f8ebc3ee59c6363e1","slug":"government-buildings-dues-gorakhpur-municipal-corporation-tax","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होटल और नर्सिंग होम पर ही नहीं सरकारी भवनों पर भी नगर निगम का टैक्स बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल और नर्सिंग होम पर ही नहीं सरकारी भवनों पर भी नगर निगम का टैक्स बकाया
Thu, 06 Feb 2020 01:20 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:20 PM IST
सार
- कर विभाग की समीक्षा में वसूली में ढिलाई पर मेयर ने जताई नाराजगी
- कर निरीक्षकों का दोगुना किया गया लक्ष्य, नहीं पूरा करने पर होगी वेतन से कटौती
- बड़े बकाएदारों की शुरू होगी कुर्की जब्ती
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होटल और नर्सिंग होम पर ही नहीं, सरकारी महकमों पर भी नगर निगम का भी काफी टैक्स बकाया है। यह बकाया बढ़कर 188 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इनमें से सिर्फ सरकारी विभाग के भवनों पर ही 65 करोड़ रुपये बकाया है। कर विभाग की समीक्षा के दौरान मेयर डॉ. सीताराम जायसवाल ने इस स्थिति पर काफी नाराजगी जताई। साथ ही कर निरीक्षकों का लक्ष्य दोगुना करने का निर्देश दिया।
बुधवार को मेयर ने सभी चारों जोन से संबंधित कर विभाग के गृहकर, जलकर एवं सीवर कर की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि डिमांड 188 करोड़ में 65 करोड़ सिर्फ सरकारी भवनों पर बकाया है। मेयर ने अधिकारियों को सभी बड़े बकाएदारों को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बकाया अदा नहीं करने पर कुर्की, तालाबंदी करने के साथ बैंक खाता सीज करने की कार्रवाई का भी निर्देश दिया। साथ ही सभी कर अधीक्षकों का वसूली का लक्ष्य दोगुना करने का निर्देश देते हुए कहा कि जो भी इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता है तो उनका निलंबन करने के साथ वेतन कटौती किया जाए। साथ ही लक्ष्य हासिल करने वाले कर निरीक्षकों को पुरस्कृत भी करें।

उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों पर जो भी कर बकाया है, उसकी डिमांड नोटिस तीन दिन के अंदर तैयार कराकर संबंधित विभागाध्यक्ष को भेज दिया जाए। चारों जोन के प्रभारी स्वयं संबंधित विभागाध्यक्ष से संपर्क कर टैक्स की वसूली सुनिश्चित कराएं। बैठक में उपसभापति अजय राय, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, उप नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल, कर अधीक्षक प्रीतम वर्मा आदि मौजूद रहे।
आज से ले सकते हैं ब्याज छूट योजना का लाभ
गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी ने बकाया टैक्स एकमुश्त जमा करने पर ब्याज में 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया है। छह फरवरी से 29 फरवरी तक इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। मेयर ने इसके लिए विभिन्न वार्डों में कैंप लगाने के साथ लाउडस्पीकर से इसका प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया।