फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Got married in Delhi on pretext absconded with jewellery cash

देवरिया: झांसा देकर दिल्ली में रचाई शादी, जेवर, नगदी लेकर हुआ फरार

Wed, 16 Feb 2022 04:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Feb 2022 04:45 PM IST
सार

पीड़िता ने युवक सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Got married in Delhi on pretext absconded with jewellery cash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है कि पति की छह साल पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


पति की मौत के चार साल बाद शहर निवासी एक युवक से दुकान पर आते जाते समय मुलाकात हुई। कुछ दिन बाद दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए और महिला का युवक के घर आना जाना होने लगा। जनवरी माह में युवक शादी करने के लिए महिला को दिल्ली लेकर गया और मंदिर में शादी रचा लिया।
विज्ञापन


युवक पर आरोप लगाई है कि उसने शादी करने के बाद नगदी, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गया है। इसकी शिकायत युवक के परिजनों से करने पर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी शादी 2014 में एक युवक से हुई थी। शादी के छह माह बाद पति की मौत हो गई। घटना के चार साल बाद एक व्यक्ति के दुकान पर आने जाने के चलते जान पहचान हो गई। महिला का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा और आने वाले समय में शादी करने को कहा था।

इसकी जानकारी युवक के परिजनों को भी थी। जब वह शादी करने के लिए कहती थी तो युवक बहाना बना कर टाल देता था। 10 जनवरी 2022 को शादी करने के लिए युवक दिल्ली ले गया और कमरा लेकर साथ में रहने लगा। 14 जनवरी को युवक ने दिल्ली में ही एक मंदिर में शादी कर ली और विदेश जाने के लिए वीजा बनवाने के नाम पर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराया।


कुछ दिन बाद युवक अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की योजना बना डाली। इसकी भनक जब लगी तो महिला ने अपने रिश्तेदारों को बताया। इसके बाद आठ फरवरी को उसे दिल्ली में छोड़कर युवक फरार हो गया। किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पीड़िता ने युवक सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed