फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: Used to get prostitution done by paying Rs 4,000, case registered in Shahpur police station

Gorakhpur News: चार हजार देकर करवाते थे देह व्यापार, शाहपुर थाने में केस दर्ज

Mon, 10 Feb 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorkahpur News: Used to get prostitution done by paying Rs 4,000, case registered in Shahpur police station
बेतियाहाता की युवती ने अनुराग, अनिरूद्ध और उसकी पत्नी पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

इस मामले में अब तक चार केस, तीन केस शाहपुर थाने में हुए दर्ज
गोरखपुर। फ्लाइ इन होटल के मालिक अनुराग और हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा व उसकी पत्नी रूचि के खिलाफ बेतियाहाता की एक युवती ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि चार हजार रुपये देकर आरोपी उससे देह व्यापार कराते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देह व्यापार के इस मामले में यह चौथा केस है। इस मामले में अकेले शाहपुर थाने में तीन केस दर्ज हो चुके हैं। तीन मामलों में किशोरियों ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। इस मामले में दो आरोपियों अनुराग और अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन


शहर के बेतियाहाता इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी उम्र 22 साल है। छह माह पहले कुछ रुपयों की जरूरत थी तो एक जानने वाले ने उसका संपर्क अनिरुद्ध ओझा से करवाया। अनिरुद्ध ओझा ने हफ्ते में दो दिन काम बताकर शाहपुर स्थित फ्लाई इन होटल में रख लिया। वहां पर अनिरुद्ध और अनुराग सिंह ने उससे देह व्यापार करवाने के लिए एक रात का 4000 रुपये देने को कहा। वह नहीं मानी तो अनुराग और अनिरुद्ध उसे जान से मारने की धमकी देकर देह व्यापार करवाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि इस काम में अनिरुद्ध की पत्नी भी साथ देती थी। उसे अपने साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर देह व्यापार करवाती थी। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि रेशमा को पकड़े जाने के बाद इस युवती के बारे में पता चला है। इसके बयान के आधार पर केस दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed