फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: Unmarried people will not get accommodation, the list will be reviewed again

Gorakhpur News: अविवाहितों को नहीं मिलेगा आवास, फिर से सूची की होगी समीक्षा

Mon, 10 Feb 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorkahpur News: Unmarried people will not get accommodation, the list will be reviewed again
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी : करीब सात हजार स्वीकृत आवासों की 76 बिंदुओं के नए फार्मेट पर होगी जांच
विज्ञापन


गोरखपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की पात्रता में बदलाव किए गए हैं। अब अविवाहितों व पहले से आवास ले चुके परिवारों को लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए पहले से तय सात हजार पात्रों के सूची की फिर से समीक्षा कर लाभार्थियों को चयनित किया जाएगा। 76 बिंदुओं के नए फार्मेट पर जांच कर आवास स्वीकृत किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पूर्व में चयनित 51,314 लोगों के घरों का निर्माण तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इनमें से 98 प्रतिशत से ज्यादा का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा सात हजार लोग और चयनित किए गए हैं। इन चयनित लोगों में से जो अविवाहित हैं या जिन्हें पहले आवासीय योजना का लाभ मिल चुका है, उन्हें लाभ नहीं दिया जाना है। इसलिए इस सूची की फिर से जांच कराई जाएगी। इसके बाद संशोधित सूची जारी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि एक वर्ष के भीतर निर्माण करा लेने वालों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि अलग से दी जाएगी। आवास बनाने से शुरू होकर निर्माण पूरा होने तक पांच बार जियो टैगिंग कराई जाती है। पांचवीं जियो टैगिंग एक वर्ष के भीतर होने पर खाते में 10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसके अलावा तीन किश्तों में ढाई लाख रुपये निर्माण के लिए मिलेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी वरिष्ठ नागरिकों को ढाई लाख रुपये के अलावा 30 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी। विधवा को भी अतिरिक्त धनराशि देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्रों की सूची का नियमों के अनुसार परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद चयनित लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त के रुपये भेजकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। पूर्व में चयनित 51 हजार 314 में से 98 प्रतिशत से ज्यादा का निर्माण हो चुका है।
विकास सिंह, परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed