फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: Reshma Khan, accused of pushing a teenager into prostitution, arrested

Gorakhpur News: किशोरी को देह व्यापार में धकेलने की आरोपी रेशमा खान गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorkahpur News: Reshma Khan, accused of pushing a teenager into prostitution, arrested
रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने रेशमा की सहयोगी एक युवती और युवक को भी पकड़ा
विज्ञापन

दो जनवरी को रामगढ़ताल थाने में किशोरी ने दर्ज कराया था सामूहिक दुष्कर्म का केस
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कराने और उसे देह व्यापार के दलदल में धकेलने की आरोपी रेशमा खान को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। रेशमा के बयान के आधार पर गिरोह में शामिल उसके सहयोगी एक युवक और युवती को भी पुलिस ने शाहपुर इलाके से पकड़ा है। तीनों पर लड़कियों को चंगुल में फंसाकर देह व्यापार कराने का आरोप है।
रामगढ़ताल पुलिस ने पकड़ी गई चिलुआताल इलाके के फतेहपुर डिहवा की रेशमा खान (22), खोराबार के कुसम्ही बाजार ढोढ़रा पासी टोला की मुस्कान (40) और शिवपुर सहबाजगंज पादरी बाजार संगम चौराहा के श्रेय शुक्ला (22) से पूछताछ कर रविवार को तीनों जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि रामगढ़ताल क्षेत्र की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में रेशमा खान का नाम सामने आया था। दो जनवरी को रामगढ़ताल में केस दर्ज होने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद से ही रेशमा भागी हुई थी। रेशमा को खोजने पुलिस टीम महराजगंज और प्रयागराज भी गई थी। रविवार को रामगढ़ताल क्षेत्र से ही उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेशमा ने अपना एक और नाम मनीषा भी रखा था। तीन साल से गिरोह के सरगना अनिरुद्ध ओझा से जुड़ी थी और लड़कियों को फंसाकर हुक्का बार में लाती थी। वहीं मुस्कान और श्रेय शुक्ला शाहपुर स्थित जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट के हुक्का बार में देह व्यापार से संबंधित कस्टमर के आने पर उनका स्वागत करते थे। पहले से तय कमरों में कस्टमर को पहुंचाते थे। प्रतिदिन इसके लिए दोनों को 700 रुपये मिलते थे।


यह है मामला
शाहपुर स्थित हुक्का बार में तीन किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। तीनों किशोरियों ने केस दर्ज कराया फिर जांच शुरू हुई तो देह व्यापार का मामला भी सामने आया। पहला केस रामगढ़ताल इलाके की किशोरी ने दो जनवरी को रामगढ़ताल थाने में दर्ज कराया। इसके बाद शाहपुर थाने में कैंपियरगंज की किशोरी ने दस जनवरी और दूसरी देवरिया की किशोरी ने 13 जनवरी को परिवार के साथ पहुंचकर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed