फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: Police will stop vehicle theft by marking black spots in nine areas.

Gorakhpur News: नौ इलाकों में ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर पुलिस रोकेगी वाहन चोरी

Mon, 10 Feb 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorkahpur News: Police will stop vehicle theft by marking black spots in nine areas.
एसएसपी ने दिए निर्देश, ब्लैक स्पॉट पर लगाई जाएगी पुलिस पिकेट और सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के नौ थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए अब पुलिस ब्लैक स्पॉट चिह्नित करेगी। इसके बाद वहां पर पुलिस पिकेट के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। पुराने समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। पहले चरण में जिले में चिह्नित नौ थानों को निर्देश देकर इसपर काम शुरू करा दिया गया है। एसएसपी ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है।
इधर कुछ महीनों से वाहन चोरी की घटनाएं तेजी बढ़ी हैं। शहर क्षेत्र में शाहपुर, गुलरिहा, कैंट, नार्थ में चिलुआताल, कैंपियरगंज, गीडा, दक्षिणी क्षेत्र में बड़हलगंज, बांसगांव, गोला इलाके में वाहन चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इसके लेकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मातहतों के साथ बैठक की। फैसला लिया है कि इन थाना क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जाएंगे। फिर उन जगहों पर पुलिस पिकेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा अगर वहां पर सीसीटीवी कैमरा नहीं है तो इसकी व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पिछले कुछ वर्ष में हुई घटनाओं में शामिल बदमाशों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने को कहा है। इसमें जो गिरोह सामने आएंगे, उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस को ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही जगह चिह्नित कर वहां पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। पूर्व में हुई घटनाओं के अनावरण का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed