{"_id":"68506ca9e633fb21c402ca11","slug":"gorkahpur-news-police-returned-the-purse-that-fell-in-brd-campus-to-the-woman-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-972649-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी परिसर में गिरे पर्स को पुलिस ने महिला को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी परिसर में गिरे पर्स को पुलिस ने महिला को लौटाया
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने पर्स पाने वाले युवक को खोजा
गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पति का इलाज कराने आई महिला का सोमवार की सुबह पर्स गिर गया। बहुत ढूंढने पर भी पर्स नहीं मिला तो महिला ने मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पर्स पाने वाले युवक को खोज निकला और महिला को रुपए सहित पर्स वापस करा दिया।
देवरिया के धतूरा खास निवासी बबलू राजभर अपने बहनोई सदानंद का इलाज कराने सोमवार की सुबह मेडिकल कॉलेज आये थे। साथ में बबलू की बहन भी थी। ओपीडी में दिखाने के बाद एमआरआई वाली गलियारे से लौट रहे थे। यहीं पर बबलू की बहन का पर्स गिर गया। पर्स में 3,420 रुपए थे। देवरिया के एकौना थाने के भेड़ी निवासी सुभाष विश्वकर्मा को पर्स मिल गया। सुभाष ने पर्स में रखे नंबर पर संपर्क किया किंतु बात नहीं हो सकी। पुलिस ने एमआरआई वाले गलियारे में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पर्स उठाने वाले युवक का पता कर उसे ढूंढ निकला और रुपए समेत महिला का पर्स वापस कर दिए।