फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorkahpur, Nephew suffered a stroke due to shock of his maternal uncle's death. both of them arose together

Gorakhpur News: मामा की मौत के सदमे में भांजे को पड़ा दौरा...एक साथ उठी दोनों की अर्थी

Sat, 19 Oct 2024 11:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 11:20 AM IST
सार

काशी टोला निवासी रामकुमार (80) की तबीयत खराब चल रही थी। उनकी बहन रामरती का बेटा उदय प्रताप भारती (36) अपने मामा के पास बचपन से रहता था। उदय के बड़े भाई की दो वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी भाभी व चार बच्चों को अपनाकर मामा के पास चला आया। मामा की मौत होने के सदमें में भांजे की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
In Gorkahpur, Nephew suffered a stroke due to shock of his maternal uncle's death. both of them arose together
Heart Attack - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर-एक के काशी टोले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके सदमे में उसके भांजे को हार्ट अटैक आया और उसकी भी मौत हो गई। शुक्रवार को मांमा-भांजे का एक साथ बांसस्थान स्थित चिलुआ नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। घटना से पूरे गांव में शोक है।

विज्ञापन


काशी टोला निवासी रामकुमार (80) की तबीयत खराब चल रही थी। उनकी बहन रामरती का बेटा उदय प्रताप भारती (36) अपने मामा के पास बचपन से रहता था। उदय के बड़े भाई की दो वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी भाभी व चार बच्चों को अपनाकर मामा के पास चला आया।
विज्ञापन


गांव दूसरे टोले तरकुलहीं में चाय की दुकान पर काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे मामा रामकुमार की मौत हो गई। इसके सदमे में रात दो बजे अचानक उदय को बेचैनी हुई। वह कपड़े निकाल कर फेंकने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बांसस्थान स्थित चिलुआ नदी के किनारे मामा और भांजे का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed