फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: Middleman accused of horse-trading of patients from government ambulance arrested

गोरखपुर में मरीज माफिया: 'सरकारी एंबुलेंस'...करवा रहा था मरीजों की खरीद-फरोख्त, बिचौलिया गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 10:43 AM IST
सार

आरोपी अमन गुप्ता समेत 15 लोगों के खिलाफ चिलुआताल थाने में पिछले वर्ष केस दर्ज कराया था। केस दर्ज कराने वाले डॉ अरुण चौधरी ने इन लोगों पर मरीजों के तीमारदारों को मेडिकल काॅलेज में गलत इलाज होने का भय दिखाकर हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद आरोपी मेडिकल काॅलेज के आसपास के अस्पतालों में तीमारदारों को गुमराह कर मरीजों को बेचने लगा।

विज्ञापन
Gorkahpur News: Middleman accused of horse-trading of patients from government ambulance arrested
गिरफ्तार निजी एंबुलेंस चालक अमन गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलरिहा (गोरखपुर) में सरकारी एंबुलेंस से मरीजों की खरीद-फरोख्त के आरोपी बिचौलिए निजी एंबुलेंस चालक को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने देवरिया से इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से आए मरीज को निजी अस्पताल पहुंचा दिया था।
विज्ञापन


इसके लिए उसने सरकारी एंबुलेंस के चालक को एक हजार रुपये दिए थे। इस मामले में सरकारी एंबुलेंस चालक और ईएमटी को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है। पकड़े गए निजी एंबुलेंस चालक की पहचान चिलुआताल क्षेत्र के झुंगिया उर्फ मुड़िला निवासी अमन गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद अमन को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन गुप्ता समेत 15 लोगों के खिलाफ चिलुआताल थाने में पिछले वर्ष केस दर्ज कराया था। केस दर्ज कराने वाले डॉ अरुण चौधरी ने इन लोगों पर मरीजों के तीमारदारों को मेडिकल काॅलेज में गलत इलाज होने का भय दिखाकर हेराफेरी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी मेडिकल काॅलेज के आसपास के अस्पतालों में तीमारदारों को गुमराह कर मरीजों को बेचने लगा। पुलिस काफी दिनों से आरोपी अमन गुप्ता की तलाश में जुटी थी। इसी बीच देवरिया की महिला ने 24 जनवरी को केस दर्ज कराया।

इसकी जांच में भी अमन का नाम सामने आया। इसके बाद रविवार को झुंगिया बाजार के पास से अमन गुप्ता को निजी एंबुलेंस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एंबुलेंस को थाने लाकर सीज कर दिया गया।

17 जनवरी को बच्चे का इलाज कराने आई थी महिला
देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 भरौली निवासी लक्ष्मी देवी ने तहरीर देकर बताया था कि 17 जनवरी की रात एक बजे देवरानी लीलावती देवी के बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल देवरिया से रेफर होकर 108 नंबर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर आए।

यहां बीआरडी के बाल रोग सेवा संस्थान के कर्मचारियों ने बताया कि वेंटिलेटर खाली नहीं है। दो दिन इंतजार करना पड़ेगा। 108 नंबर एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने परिजनों से कहा कि दो दिन में तो बच्चा मर जाएगा। इससे बढ़िया है कि अर्पित हॉस्पिटल में भर्ती कर दो।

एंबुलेंस चालक और ईएमटी के बहकावे में आकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गेट से बाहर निकलते ही सड़क पर सुनसान जगह पर चिलुआताल क्षेत्र के झुंगिया उर्फ मुड़िला निवासी अमन गुप्ता ने 108 नंबर एंबुलेंस चालक को 500-500 रुपये के दो नोट दिए। फिर निजी अस्पताल को महंगे दाम पर बेच दिया था। वहां करीब पांच दिनों तक बच्चे का इलाज करके 60 हजार का बिल बनाकर वसूल लिया गया था।


स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
दलालों का निजी अस्पतालों से क्या साठगांठ है, इसकी जांच गुलरिहा पुलिस कर रही है। आरोपी अमन कितने अस्पतालों को मरीज बेचता था, उनके बारे में पता कर कार्रवाई के लिए पुलिस स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed