फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: Hearing on petition to file case against doctor to be held on 24th

Gorakhpur News: डॉक्टर पर केस करने की अर्जी पर 24 को होगी सुनवाई

Sat, 19 Oct 2024 05:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Gorkahpur News: Hearing on petition to file case against doctor to be held on 24th
गोरखपुर। सिपाही से मारपीट प्रकरण में डॉक्टर पर केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट में बीएनएस 175 (3) के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) के यहां प्रार्थना पत्र डाला गया है। सिपाही के अधिवक्ता ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि मामले में कैंट थाने से केस से संबंधित रिपोर्ट नहीं आने से शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। कोर्ट में अब 24 अक्तूबर को सुनवाई होगी। सिपाही पंकज की पत्नी अदिति ने डॉक्टर अनुज सरकारी और क्लीनिक के स्टाफ पर केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

उधर, कोर्ट ने डॉक्टर पर हमले करने वाले आरोपी पंकज कुमार की जमानत बुधवार को मंजूर कर ली है। सोमवार तक पंकज जेल से रिहा हो सकते हैं। परिजन रिहाई की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। तीन अक्तूबर को बलिया के निलंबित सिपाही पंकज कुमार पत्नी की रिपोर्ट दिखाने डॉ. अनुज सरकारी के पास आए थे। इस दौरान अल्ट्रसाउंड की फीस को लेकर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद हॉस्पिटल कर्मचारियों ने सिपाही को पीट दिया। अगले दिन चार अक्तूबर को सिपाही पकंज फिर आए। आरोप है कि उन्हाेंने डॉ. अनुज सरकारी के चेंबर में घुसकर हथौड़े से उनके सिर पर हमला कर दिया। इसमें केस दर्ज कर पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद से ही सिपाही को न्याय दिलाने के लिए कई संगठन और आम जनमानस आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed