फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: Greenwood Apartment: Eyes fixed on Roorkee's expert's report

ग्रीनवुड अपार्टमेंट: रुड़की के विशेषज्ञ की रिपोर्ट पर टिकीं निगाहें

Mon, 10 Feb 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorkahpur News: Greenwood Apartment: Eyes fixed on Roorkee's expert's report
निरीक्षण के बाद विशेषज्ञ लौटे, एक सप्ताह में रिपोर्ट मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

बेसमेंट की खोदाई के दौरान दरकने लगी थी मिट्टी तो रोक दिया गया था काम
गोरखपुर। ग्रीनवुड अपार्टमेंट का निर्माण एक सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। अब आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ की रिपोर्ट पर जिम्मेदारों की निगाहें टिकी हैं। विशेषज्ञ इंजी. प्रमाेद कुमार गुप्ता रविवार को लौट गए। वे यहां की परिस्थितियों और डिजाइन पर अध्ययन के बाद अपना निर्णय देंगे। एक सप्ताह में उनकी रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। उनकी सलाह पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
रामगढ़ताल इलाके में जीडीए, ग्रीनवुड अपार्टमेंट का निर्माण करा रहा है। पिछले महीने इसके बेसमेंट की खोदाई के दौरान बगल के आठ-नौ घरों की दीवार और बगल की एक सड़क में क्रैक आ गया। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई तो निर्माण कार्य रोकते हुए विशेषज्ञ बुलाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को आईआईटी रुड़की से प्रो. प्रमोद कुमार गुप्ता इसका निरीक्षण करने आए थे। ग्रीनवुड अपार्टमेंट की डिजाइन बनाने वाले आर्किटेक्ट, आसपास के लोगाें से भी जानकारी ली। बेसमेंट की खोदाई के दौरान मकानों के दीवार मे पड़ी दरारें भी देखीं। इसके अलावा गोरक्ष एन्क्लेव एवं कन्वेंशन सेंटर के बेसमेंट का भी कार्य देखा। रात में उन्होंने निर्माण एजेंसी के अभियंता से भी बात की। रविवार को वह रुड़की चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि इसी सप्ताह विशेषज्ञ की रिपोर्ट मिल जाएगी। उनके सुझाव के आधार पर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed