{"_id":"67a907f13ed5d2ddb90e44b7","slug":"gorkahpur-news-five-accused-of-theft-on-train-platform-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-835274-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन-प्लेटफाॅर्म पर चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन-प्लेटफाॅर्म पर चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जीआरपी ने पकड़ा, आरोपियों के पास से मिले चाकू और चोरी के मोबाइल
संतकबीरनगर और पश्चिम चंपारण (बिहार) के रहने वाले हैं आरोपी
गोरखपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे स्टेशन, ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर चोरी के पांच आरोपियों को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी संतकबीरनगर और पश्चिम चंपारण (बिहार) के रहने वाले हैं।
आरोपियों की पहचान संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद स्थित ट्यूबवेल काॅलोनी में रहने वाले मनीष यादव, नूर मस्जिद के पास रहने वाले छोटू विश्वकर्मा, वार्ड नंबर तीन के बरई टोला में रहने वाले सचिन चौरसिया, बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित शिकारपुर के डिउलिया पिपरा गांव में रहने वाले चुलबुल मुखिया और अमरेश कुमार के रूप में हुई।
जीआरपी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह रविवार सुबह रेलवे स्टेशन के गेट नंबर चार के पास गश्त कर रहे थे। संदेह के आधार पर पांच युवकों को रोका तो वे भागने लगे। घेराबंदी करके टीम के साथ सभी को पकड़ा। सीओ जीआरपी विनोद सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ट्रेन, प्लेटफाॅर्म व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चोरी करते हैं। चोरी का मोबाइल फोन बेचने और वारदात करने के इरादे से वे सभी रेलवे स्टेशन आए थे।