फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorkahpur, Father of an army soldier murdered by slitting his throat due to land dispute

Gorakhpur News: जमीन की रंजिश में सेना के जवान के पिता की गला रेतकर हत्या- 3 फीट जमीन को लेकर था विवाद

Tue, 17 Jun 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 12:37 AM IST
सार

मोहन ने शोर मचाया तो परिवार और ग्रामीणाें को जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की जानकारी पर एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच घटना स्थल की जांच की। शाम को एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।

विज्ञापन
In Gorkahpur, Father of an army soldier murdered by slitting his throat due to land dispute
बुजूर्ग की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बिलारी गांव के टोला राम कटोरी में रविवार रात राजेंद्र यादव (65) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका बड़ा बेटा दिनेश सेना का जवान है। राजेंद्र रात में घर के बाहर खेत के पास धान की नर्सरी की रखवाली के लिए चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने जमीन के विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दस नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र रविवार रात घर के बाहर खेत के पास धान की नर्सरी की रखवाली के लिए चारपाई डालकर सो रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। रात करीब दो बजे उनके छोटे बेटे मोहन की नींद खुली तो वह वहां टहलते हुए गया तो देखा कि चारपाई पर पिता खून से लथपथ पड़े हैं। उनका गला रेत दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन ने शोर मचाया तो परिवार और ग्रामीणाें को जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की जानकारी पर एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच घटना स्थल की जांच की। शाम को एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।

मामले में राजेंद्र यादव के मझले बेटे धर्मेंद्र की तहरीर पड़ोसी आकाश यादव, राजकुमार, राहुल, चौथी यादव, रमावती देवी, बहादुर, पुरुषोत्तम, नगीना देवी, रामसजन और केवालाचक निवासी वीरेंद्र यादव व अन्य चार अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है। वीरेंद्र यादव को भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों ने जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र का पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है। राजेंद्र यादव के पूर्वजों ने पड़ोसी को जमीन दी थी, जिसमें वह मकान बनवाकर रह रहा है।


मकान के बगल में राजेंद्र का खेत है। इसमें से पड़ोसी तीन फीट जमीन मांग रहे थे। 15 दिन पहले विवाद भी हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया था। परिजनों का आरोप है कि इसी जमीन के लिए ही पड़ोसी ने राजेंद्र की हत्या की है।

पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों की तहरीर पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed