{"_id":"67a90664baf04e12880ecd41","slug":"gorkahpur-news-except-vande-bharat-all-trains-will-stop-at-jhusi-and-prayagraj-rambagh-stations-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-835799-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वंदेभारत को छोड़ झूसी व प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर रुकेंगी सभी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वंदेभारत को छोड़ झूसी व प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर रुकेंगी सभी ट्रेनें
विज्ञापन
एक मार्च तक दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू, गोरखपुर से जाती हैं पांच ट्रेनें
गोरखपुर। प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने एक मार्च तक झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर इधर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का स्टॉपेज एक मार्च तक कर दिया है। वंदेभारत एक्सप्रेस को इससे मुक्त रखा गया है।
गोरखपुर से प्रयागराज-रामबाग और झूसी स्टेशन के लिए पांच ट्रेनें चलती हैं। काशी एक्सप्रेस, दादर एक्सपेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस, गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस और प्रयागराज-रामबाग स्पेशल ट्रेनें चलती हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक झूसी और प्रयागराज रामबाग स्टेशन होकर जितनी भी ट्रेनें जाएंगी, उनका स्टॉपेज शुरू किया गया है।
-
14 से चलेगी गोरखपुर-झूसी कुंभ स्पेशल
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए 05004/05003 गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल का संचलन गोरखपुर से 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 24, 25, 26 एवं 27 फरवरी, 2025 को तथा झूसी से 15, 16, 17, 18, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27 एवं 28 फरवरी, 2025 को 12 फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
05004 गोरखपुर-झूसी कुंभ मेला स्पेशल गोरखपुर से रात 9.30 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा, गौरी बाजार, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर दूसरे दिन बेल्थरा रोड, मऊ, औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड, हंडियाखास से छूटकर झूसी सुबह 6.00 बजे पहुंचेगी।
05003 झूसी-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल झूसी से सुबह 7.45 बजे प्रस्थान गोरखपुर शाम 4.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेजयान का 01 एलएसएलआरडी का 01, शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 07 कोचों सहित कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
-
आज प्रयाग स्टेशन तक चलेगी संगम मनवर एक्सप्रेस
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने कुंभ मेला के चलते बस्ती-प्रयागराज संगम मनवर संगम एक्सप्रेस के संचलन में बदलाव किया है। बस्ती से 10 फरवरी को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम मनवर एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम के स्थान पर प्रयाग स्टेशन पर शाम 7.42 बजे यात्रा समाप्त करेगी। इसी तरह प्रयागराज संगम से 10 फरवरी, 2025 को चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस प्रयागराज संगम के स्थान पर प्रयाग स्टेशन से 05.08 बजे चलाई जाएगी।