फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: CBN team reached Bhalotia in search of Amber Pharma, summoned the shopkeeper

Gorakhpur News: भालोटिया में अंबर फाॅर्मा को खोजते पहुंची सीबीएन टीम, दुकानदार को दिया सम्मन

Sat, 19 Oct 2024 05:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Gorkahpur News: CBN team reached Bhalotia in search of Amber Pharma, summoned the shopkeeper
गोरखपुर। नशीली दवाओं के विक्रेता अंबर फाॅर्मा के संचालक को खोजते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम शुक्रवार देर शाम थोक दवा मंडी भालोटिया मार्केट पहुंची तो हड़कंप मच गया। टीम ने संचालक के पिता से पूछताछ की। संचालक के सुल्तानपुर होने की जानकारी के बाद पिता को सम्मन दिया और दो हफ्ते के अंदर लखनऊ स्थित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में आवश्यक कागजातों के साथ पेश होने को कहा। इधर, देवरिया में भी एक दुकानदार की तलाश में टीम गई थी। वहां से किसी दुकानदार को पूछताछ के लिए ले जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अंबर फाॅर्मा के लाइसेंस पर नशीली दवाओं के लाखों टैबलेट खरीदे गए हैं। जबकि, अंबर फाॅर्मा करीब छह महीने पहले बंद हो चुकी है और जिस पते पर यह लाइसेंस था, वहां अब दूसरी फर्म संचालित हो रही है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर अनूप गैरोला, सब इंस्पेक्टर रविरंजन टीम के साथ पशुपति मार्केट स्थित अंबर फाॅर्मा की तलाश में पहुंचे। यहां दूसरे नाम से एक फॉर्म संचालित मिली। इसके बाद अंबर फाॅर्मा के संचालक के पिता अरुण गुप्ता के पास पहुंची। उनकी भी पशुपति मार्केट में थोक दवा की दुकान गुप्ता मेडिकल एजेंसी के नाम से है।
विज्ञापन

टीम ने एजेंसी के संचालक अरुण गुप्ता को सम्मन सौंप दिया। बताया कि बेटे को दो हफ्ते के अंदर लखनऊ स्थित ऑफिस में आवश्यक कागजातों के साथ पेश होना है। टीम आने की सूचना पर दवा विक्रेता समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष योगेंद्र दुबे, महासचिव आलोक चौरसिया, राजेश अग्रवाल, आलोक चतुर्वेदी आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने अफसरों से प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
लखनऊ में दर्ज केस की हो रही जांच
बताया जाता है कि अप्रैल में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने लखनऊ में नशीली दवाओं से संदर्भित एक मुकदमा दर्ज किया है। इसमें आगरा व कानपुर के कुछ व्यापारी शामिल हैं। पता चला है कि गोरखपुर के इन व्यापारियों से करीब सात से 10 लाख नशीली दवाओं की गोलियों की खरीद की है। नारकोटिक्स की टीम ने खरीद-बिक्री, ई-वे बिल, बैंक डिटेल, ट्रांसपोर्ट बिल्टी व ड्रग लाइसेंस भी दिखाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed