फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorkahpur, Bike collided with divider on Nauka Vihar Road, one died

गोरखपुर का नौका विहार रोड: चंपा देवी पार्क का पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 17 Jun 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 12:36 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की रात नौ बजे के करीब की है। दोनों युवक बाइक से नौका विहार से पैडलेगंज की तरफ आ रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से चंपा देवी पार्क के पास अनियंत्रित हो गई। इसके बाद डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
In Gorkahpur, Bike collided with divider on Nauka Vihar Road, one died
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो

विस्तार

नौका विहार रोड पर चंपा देवी पार्क के पास सोमवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बस्ती के रहने वाले युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मृत युवक की पहचान बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नरई पोखरा के पास रहने वाले सौरभ साहू के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। दूसरे घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की रात नौ बजे के करीब की है। दोनों युवक बाइक से नौका विहार से पैडलेगंज की तरफ आ रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से चंपा देवी पार्क के पास अनियंत्रित हो गई। इसके बाद डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवक दूर जाकर गिरे। प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ताल चितवन कुमार ने बताया कि घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed