फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: Akhilesh does not offer shroud after winning

Gorakhpur News: जीतने पर कफन नहीं भेंट करते अखिलेश

Mon, 10 Feb 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorkahpur News: Akhilesh does not offer shroud after winning
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर सपा मुखिया पर कसा तंज
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मिल्कीपुर उपचुनाव के परिणाम पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर तंज कसा। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाने पर कहा कि अखिलेश यादव जहां से चुनाव जीतते हैं, वहां कफन नहीं भेंट करते। जब हारते हैं तो इधर-उधर का बयान देते हैं। उन्हें हार का अंदेशा पहले से था, इसलिए हताशा भरे बयान दे रहे थे।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके पहले नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में जनता ने दो सीटों पर सपा को जिताया था। अखिलेश यादव बताएंगे क्या कि यह जीत चुनाव आयोग ने दिलाई थी। राजभर ने कहा कि अमूमन उपचुनाव सत्ता पक्ष के होते हैं। यह बात विपक्ष भी जानता है। यह जानते हुए बयानबाजी करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां तक मिल्कीपुर उपचुनाव की बात है तो यह प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्यों की जीत है। हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं लाई गई हैं। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। जीत का यही कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपचुनाव से पहले भी उन्होंने सभा की थी। लोगों से पूछा था कि किसको वोट देंगे। सत्ता पक्ष दुधारू गाय है और विपक्ष गाठा गाय (दूध न देने वाली)। लोगों ने कहा था सत्ता पक्ष के साथ जाएंगे। अखिलेश व अवधेश प्रसाद को यह बात पहले से पता थी। इसलिए हताशा भरे बयान दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed