फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakshnagri became raamamay

राममय हुई गोरक्षनगरी, चौक-चौराहों के साथ घर-द्वार भी सजे

Wed, 05 Aug 2020 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
gorakshnagri became raamamay
राममय हुई गोरक्षनगरी, चौक-चौराहों के साथ घर-द्वार भी सजे
विज्ञापन

गोरखपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन से पहले ही गोरक्षनगरी राममय हो गई है। शहर के मंदिर, चौक-चौराहों के साथ ही घर-द्वार भी सजाए गए हैं। भगवा पताका लहरा रहा है। मंगलवार शाम को गोरखनाथ मंदिर, हट्ठी माई मंदिर व सूरजकुंड धाम में दीप जलाए गए। एक साथ सैकड़ों दीप जलने से अद्भूत नजारा देखने को मिला।
मंदिर के साथ घरों में पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा। घंटे-घड़ियाल बजाए गए। शंखनाद हुआ। मंगलवार देर शाम तमाम शहरवासियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके भगवान श्रीराम की आराधना की। बुधवार को भी जश्न मनाया जाएगा। आरएसएस और उसके वैचारिक संगठनों ने राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन से हर शहरवासी को जोड़ने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख चौक-चौराहे व मंदिर सजाए गए हैं। चौराहों पर रामधुन बज रही है। मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ हो रहा है। यज्ञ व हवन कराए जा रहे हैं। चौराहों पर भगवान राम के कटआउट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मंदिरों में सुबह से ही पूजा होगी। राम नाम का जप होगा। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहेगा। शाम में दीप जलाए जाएंगे। यज्ञ-हवन के साथ ही महाआरती होगी, फिर प्रसाद वितरित किया जाएगा। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय का कहना है कि कोविड 19 को ध्यान में रख कर संपूर्ण समाज अपने-अपने घरों से ही बुधवार को अयोध्या में भगवान राम के जन्म भूमि की तरफ मुख कर दिन में पुष्पांजलि, घंटा, घड़ियाल, शंख ध्वनि करें। शाम को घर घर दीप जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने जलाए दीप, घरों को सजाया
भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घरों पर दीप जलाए। प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने अपना घर सजवाया है। क्षेेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा ने दीपदान किया। भाजपा की ओर से चौक-चौराहे सजाए गए हैं। सांसद रवि किशन ने भी मंदिर निर्माण पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हर भारतीय का सपना साकार होगा।
आरएसएस ने भी किया दीपादान, आज मनेगी दिवाली
आरएसएस गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारियों ने भी मंगलवार को दीपदान किया। आरएसएस कार्यालय माधवधाम को सजाया गया है। प्रांत प्रचारक सुभाष का कहना है कि बुधवार को दीपावली का जैसा माहौल रहेगा। मंदिरों में दिनभर पूजा-पाठ होगा। शाम को दीपोत्सव का आयोजन है। शाम पौने बजे से सात बजे के बीच शहरवासी घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।
धार्मिक स्थलों की मिट्टी ट्रस्ट को सौंपी गई
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय ने बुधवार को अयोध्या जाकर प्रमुख धर्मस्थलों की मिट्टी व नदियों का जल राम मंदिर निर्माण तीर्थ ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को सौंपा। मिट्टी और जल राम मंदिर की नींव में डाला जाएगा। प्रदीप पांडेय को भी आमंत्रित किया गया है। उनके मुताबिक गुरु गोरखनाथ मंदिर, तरकुलहा माता मंदिर, भृगु आश्रम बलिया, देवरहवा बाबा आश्रम देवरिया, बौद्ध निर्वाण स्थली कुशीनगर, रामकोला मंदिर कुशीनगर, श्रृंगीनारी बस्ती, मखौडा धाम बस्ती, संतकबीर की स्थली मगहर की मिट्टी, बड़हलगंज सरयू जल एकत्र करके दिया गया है।
हर जिले, गांव में बनेगा राम मंदिर : प्रदीप
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय के मुताबिक राम मंदिर सामाजिक समरसता का एक अभूतपूर्व उदाहरण बनेगा। अयोध्या के साथ ही एक-एक राम मंदिर हर जिले व गांवों में बनाना है। इससे राम के पदचिह्नों पर चलकर भारत को विश्व गुरु बनाने में सहायता मिलेगी।
विहिप की ओर से हवन-पूजन और महाआरती
विहिप के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हवन-पूजन दीप प्रज्ज्वलन व भव्य आरती का कार्यक्रम रखा है। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी के मुताबिक कैंट थाना क्षेत्र में लॉकडाउन लगने के कारण कार्यक्रम में कुछ बदलाव है। अब वैष्णवी लॉन की जगह विहिप कार्यालय पर ही हवन-पूजन होगा। सुबह 11 बजे यज्ञ, हवन, पूजन व भजन होना है। शाम 6 बजे भगवान श्रीराम की भव्य आरती व 251 दीपक परिषद के पदाधिकारियों द्वारा जलाए जाएंगे।

भगवा रंग में भालोटिया दवा मार्केट
अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर दवा व्यापारियों ने मंगलवार को बैठक की। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे व महामंत्री आलोक चौरसिया की अध्यक्षता वाली बैठक में कहा गया कि लंबे इंतजार के बाद रामलला अपने निवास में विराजमान होने जा रहे हैं। मंगलवार शाम को श्रीराम हनुमान ध्वज और केसरिया गुब्बारे के साथ भालोटिया दवा मार्केट को सजाया गया। सभी दवा विक्रेताओं से आह्वान किया गया कि बुधवार शाम अपने-अपने घरों में कम से कम 11-11 दीप जरूर प्रज्ज्वलित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed