फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakshanath Shodhpeeth will collect the history of Nath Panth

Gorakhpur News: नाथपंथ का इतिहास जुटाएगी गोरक्षनाथ शोधपीठ

Mon, 08 Apr 2024 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakshanath Shodhpeeth will collect the history of Nath Panth
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ नाथपंथ का इतिहास जुटाएगी। नाथपंथ देश-विदेश तक फैला है, लेकिन इसकी लोकप्रियता अभी उतनी नहीं है। बहुत जगहों पर इसकी मान्यताएं और इतिहास अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

आम लोगों तक इसकी मान्यताओं और इतिहास की जानकारी पहुंचाने के लिए शोधपीठ में नाथपंथ का विश्वकोश तैयार किया जा रहा है। इसकी समृद्धि के लिए शोधार्थी ऐसे मठ-मंदिरों में जाएंगे और वहां के स्थानीय लोगों से संपर्क साधकर नाथपंथ से जुड़ा स्थानीय इतिहास जुटाएंगे। इस काम के लिए शोधपीठ ऐसे स्थानीय विशेषज्ञों की सूची तैयार कर रहा है, जिनकी मदद से सुदूर क्षेत्र में मौजूद नाथपंथ के मठों और मंदिरों की जानकारी जुटाना आसान हो सकेगा।
विज्ञापन

हाल ही में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने नाथपंथ विश्वकोश के निर्माण के लिए बैठक बुलाई और योजना के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार कराई। बैठक में यह भी तय किया कि विश्वकोश के निर्माण के लिए सलाहकार समिति बनाई जाएगी। शोधपीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र ने बताया कि नाथपंथ के विश्वकोश की मूल प्रति हिंदी भाषा में तैयार की जाएगी। बाद में प्रसार व मांग के मुताबिक इसका अन्य भाषाओं में अनुवाद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed