फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The 133rd birth anniversary of Yoga Guru Paramahansa Yogananda was celebrated with great pomp in Gorakhpur.

योगगुरु परमहंस योगानंद की 133वीं जयंती: जय गुरु के नारों से गुंजायमान हुई गोरक्षनगरी, निकाली प्रभातफेरी

Tue, 06 Jan 2026 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 11:35 AM IST
सार

योगगुरु परमहंस योगानंद की पालकी को जन्मस्थली पर रखने के बाद अनुयायियों ने बारी-बारी से परमहंस योगानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रणाम किया। चित्र के सामने धूप-दीप जलाकर आरती की गई। इसके बाद अनुयायियों ने ध्यान लगाया। बारी-बारी से सभी ने योगगुरु के चित्र के सामने माथा टेका।

विज्ञापन
The 133rd birth anniversary of Yoga Guru Paramahansa Yogananda was celebrated with great pomp in Gorakhpur.
योगगुरु परमहंस योगानंद जी की 133वीं जयंती के अवसर पर गोरखपुर में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा  ।स

विस्तार

योगगुरु परमहंस योगानंद की 133वीं जयंती के मौके पर सोमवार को मुफ्तीपुर स्थित उनकी जन्मस्थली पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 132 साल बाद पहली बार योगानंद की जन्मस्थली पर अनुयायियों ने ध्यान लगाया। साथ ही पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि और आरती की।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से घोष कंपनी चौराहे से प्रभातफेरी निकाली गई, जो योगानंद की जन्मस्थली तक गई। इस दौरान जय गुरु-जय गुरु के नारों से गोरक्षनगरी गुंजायमान रही। योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से पहली बार निर्माणाधीन जन्मस्थली पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

The 133rd birth anniversary of Yoga Guru Paramahansa Yogananda was celebrated with great pomp in Gorakhpur.
योगगुरु परमहंस योगानंद जी की 133वीं जयंती के अवसर पर गोरखपुर में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके पहले यहां अच्छन बाबू के पुत्र शेखू नवाब आयोजन करते थे। योगगुरु योगानंद यहां अच्छन बाबू के मकान में ही किराए पर रहते थे। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे घोष कंपनी चौराहे से परमहंस योगानंद की पालकी कंधे पर रखकर उनके अनुयायियों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई।

गुरुदेव को याद करते हुए उनके जयकारों के साथ अनुयायी मुफ्तीपुर स्थित परमहंस योगानंद की जन्मस्थली तक गए। प्रभातफेरी के दौरान अनुयायियों की ओर से मार्ग में फूलों की बारिश की जा रही थी। जन्मस्थली पर प्रभातफेरी के पहुंचने के बाद प्रवेश द्वार पर परमहंस योगानंद का ध्यान लगाया गया, इसके बाद प्रभातफेरी ने अंदर प्रवेश किया।

The 133rd birth anniversary of Yoga Guru Paramahansa Yogananda was celebrated with great pomp in Gorakhpur.
योगगुरु परमहंस योगानंद जी की 133वीं जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद योगदा सत्संग सोसायटी व सेल्फ रिलाइजेशन फैलोशिप के सदस्य, अमेरिका से आए स्वामी विश्वानंद गिरि व रांची से आए योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया के सदस्य सौम्यानंद कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही अमेरिका से आईं चार साध्वी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

पुष्पांजलि अर्पित कर की आरती, लगाया ध्यान
योगगुरु परमहंस योगानंद की पालकी को जन्मस्थली पर रखने के बाद अनुयायियों ने बारी-बारी से परमहंस योगानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रणाम किया। चित्र के सामने धूप-दीप जलाकर आरती की गई। इसके बाद अनुयायियों ने ध्यान लगाया। बारी-बारी से सभी ने योगगुरु के चित्र के सामने माथा टेका।
विज्ञापन

The 133rd birth anniversary of Yoga Guru Paramahansa Yogananda was celebrated with great pomp in Gorakhpur.
योगगुरु परमहंस योगानंद जी की 133वीं जयंती के अवसर पर गोरखपुर में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद स्वामी विश्वानंद की ओर से कपूर और दीपक से आरती की गई। फूल के साथ वस्त्र भी अर्पण किए गए। शंखध्वनि से जन्मस्थली गुंजायमान हो गई। इसके बाद स्वामी विश्वानंद की ओर से अनुयायियों पर पुष्प बरसाए गए। वाद्य यंत्रों की धुन के साथ योगगुरु के भजन भी गाए गए। इस दौरान अनुयायियों की ओर से विचार भी रखे गए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

शाम को भी लगाया ध्यान शिविर
योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया व ध्यान मंडली के सदस्य सुधीर यादव ने बताया कि परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर सोमवार को अपराह्न लगभग तीन बजे के आसपास निर्माणाधीन जन्मस्थली पर एक घंटे का ध्यान किया गया। इस दौरान अनुयायियों ने परमहंस योगानंद को याद करते हुए उनका ध्यान लगाया। सुधीर यादव ने बताया कि जन्मस्थली पर ध्यान लगाकर जीवन धन्य हो गया है। हमारे रग-रग में योगानंद समाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed