फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakkhpur News: Young man threatening to make rape video viral

Gorakhpur News: रेप का वीडिया वायरल करने की धमकी दे रहा युवक

Thu, 23 Jan 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakkhpur News: Young man threatening to make rape video viral
खजनी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने थाने पहुंचकर की शिकायत
विज्ञापन

उनवल। खजनी क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने गांव के युवक पर छेड़खानी, दु्ष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बुधवार को पीड़िता अपने मां व भाई के साथ शिकायत करने थाने में पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। खजनी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई के खिलाफ पहले से ही मारपीट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज है, जिसके बाद इस तरह की शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

किशोरी को आरोप है कि गांव के युवक ने पहले मोबाइल दिया फिर बातीच कर एक दिन मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने घटना का वीडियो भी बना लिया है। पीड़िता का वीडियो वायरल करने और गांव के लोगों को दिखाने की धमकी देकर युवक ने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तंग आकर किशोरी ने बातचीत बंद कर दी, इस बीच मोबाइल फोन उसकी बहन के हाथ लग गया। परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो किशोरी का भाई आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचा। जहां दोनों के बीच मारपीट हो गई। बताया जाता है कि तब आरोपी युवक ने किशोरी के भाई पर मारपीट का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed