{"_id":"67915078aa5c90715606491c","slug":"gorakkhpur-news-three-minor-drivers-found-in-the-campaign-challan-for-811-vehicles-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-817639-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अभियान में तीन नाबालिग चालक मिले, 811 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अभियान में तीन नाबालिग चालक मिले, 811 वाहनों का चालान
विज्ञापन
यातायात पुलिस संग परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, वसूले गए 47 हजार रुपये
गोरखपुर। यातायात पुलिस के साथ परिवहन विभाग ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 811 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। चेकिंग में तीन नाबालिग भी मिले। शमन शुल्क के रूप में 47 हजार रुपये वसूले गए।
बुधवार दोपहर बाद दोनों टीमें एसपी यातायात संजय कुमार और परिवहन विभाग के पीटाेओ बीके आनंद के नेतृत्व में शहर के यातायात चौक, दुर्गाबाड़ी, मोहद्दीपुर में जाकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 17 ऑटाे और ई-रिक्शा की जांच में चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिले। उनके वाहनों को एमवी एक्ट की धारा में सीज कर दिया गया। वहीं वाहन चलाते तीन नाबालिग भी मिले। कुल 811 वाहनों का चालान किया गया।
नो पार्किंग में खड़े 154 वाहनों का चालान
शहर में ट्रांसपोर्टनगर मार्ग पर सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इसमें छह वाहनों को क्रेन से उठाकर यार्ड में भिजवाया गया। नो पार्किंग में खड़े 154 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान शहर क्षेत्र यातायात नियमों को तोड़ने वाले 811 वाहनों का एमवी एक्ट की धारा में चालान किया गया। एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया है कि यह अभियान लगातार चलेगा।