फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakkhpur, Obscenity case against 13 SPs who demonstrated on the road

महंत राजूदास का फूंका था पुतला: गोरखपुर में 13 सपाइयों पर केस दर्ज, सार्वजनिक स्थल पर की अश्लीलता

Thu, 23 Jan 2025 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2025 12:23 PM IST
सार

कैंट पुलिस ने अविनाश तिवारी जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, महेंद्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, रोहित सिंह, अरविंद यादव, मोहम्मद अयाज, असीम जमाल, प्रदुमन साहनी, रजनीश यादव, शिवकुमार, सत्यम गोस्वामी, दुर्ग विजय मौर्य, सचिन साहनी, बुद्धि सागर मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी रामानुज सिंह यादव ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
In Gorakkhpur, Obscenity case against 13 SPs who demonstrated on the road
महंत राजू दास पर केस दर्ज किए जाने को लेकर एसएसपी पर ज्ञापन देने पहुंचे सपा के पदाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शास्त्री चौक पर मंगलवार को अयोध्या के महंत राजू दास का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर प्रदर्शन करने वाले 13 सपाइयाें पर अश्लीलता फैलाने का केस कैंट थाने में दर्ज किया गया है। आरोप है कि पुतला जलाते समय सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता की गई। इससे राहगीरों ने असहज महसूस किया। साथ ही धारा 163 प्रभावी होने के बाद भी पांच से अधिक व्यक्तियों का जमावड़ा कर चौराहा जाम कर प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन


कैंट पुलिस ने अविनाश तिवारी जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, महेंद्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, रोहित सिंह, अरविंद यादव, मोहम्मद अयाज, असीम जमाल, प्रदुमन साहनी, रजनीश यादव, शिवकुमार, सत्यम गोस्वामी, दुर्ग विजय मौर्य, सचिन साहनी, बुद्धि सागर मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी रामानुज सिंह यादव ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महंत पर केस दर्ज करने की मांग, एसपी सिटी से मिले सपाई
दिवंगत मुलायम सिंह यादव पर अपमानजनक टिप्पणी कर द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए सपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में बुधवार को एसपी सिटी अभिनव त्यागी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने संत राजू दास पर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल में महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, डॉ. संजय कुमार, रुपावती बेलदार, गवीश दुबे, अखिलेश यादव हीरालाल यादव, धनंजय सिंह सैथवार, विजय यादव, रामहित यादव, राम आशीष, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed