फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakkhpur News: Miscreants beat up the collection agent of Kushinagar and snatched the bag and tablet, case registered.

Gorakhpur News: कुशीनगर के कलेक्शन एजेंट से बदमाशों ने मारपीटकर बैग और टैबलेट छीना, केस दर्ज

Thu, 23 Jan 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakkhpur News: Miscreants beat up the collection agent of Kushinagar and snatched the bag and tablet, case registered.
हरपुर-बुदहट की घटना, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
विज्ञापन

हरपुर- बुदहट। सोनबरसा चौकी के सिसवा-लटकना नहर के आगे अज्ञात बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट और उसके साथी से मार-पीटकर उनका बैग और टैबलेट गैजेट छीन लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुशीनगर जिले के हाटा थाना गांव रामपुर बुजुर्ग निवासी आदित्य यादव भारत फाइनेंस इंकुलज लिमिटेड में कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। वह मंगलवार को अपने सहकर्मी सचिन सोनकर के साथ हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गांव में मीटिंग कर शाम को वापस लौट रहे थे। वापस जाते समय सिसवा-लटकना नहर के आगे अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली, और बातचीत करते हुए कलेक्शन एजेंट आदित्य यादव को पीटने लगे और उनके पास से बैग जिसमे टैबलेट रखा था और रुपये छीन लिए। इस संबंध में सोनबरसा चौकी की पुलिस ने बताया है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed