फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakkhpur News: Kashi Express will run on changed route for four days

Gorakhpur News: चार दिन बदले मार्ग से चलेगी काशी एक्सप्रेस

Thu, 23 Jan 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakkhpur News: Kashi Express will run on changed route for four days
महाकुंभ मेला की वजह से किया गया मार्ग परिवर्तन
विज्ञापन


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से महाकुंभ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28, 29 जनवरी, दो और तीन फरवरी को चलने वाली 15017 काशी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-जंघई-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी नैनी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग एवं फाफामऊ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर सुबह 7:20 बजे पहुंचकर 7:25 बजे छूटेगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29 जनवरी, दो और तीन फरवरी को चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-जंघई-जफराबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वाराणसी-जफराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी नैनी, प्रयागराज जंक्शन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर सुबह 7:30 बजे पहुंचकर 7:35 बजे छूटेगी। गोरखपुर से चार फरवरी को चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जफराबाद-जंघंई-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जफराबाद-वाराणसी-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से चार फरवरी को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर-सतना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-सतना के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोरखपुर से 27 जनवरी से चार फरवरी तक चलने वाली 22549 गोरखपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन के स्थान पर लखनऊ सुबह 10:20 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed