फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakkhpur News: Girl students, frightened by the terror of bike-riding men, stopped going out alone

Gorakhpur News: बाइक सवार शोहदों के आतंक से सहमी छात्राएं, अकेले निकलना बंद किया

Thu, 23 Jan 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakkhpur News: Girl students, frightened by the terror of bike-riding men, stopped going out alone
शाम होते ही बिलंदपुर में बुलेट से घूमने लगते हैं मनबढ़, छात्राओं के हॉस्टल और पीजी के बाहर रात में चलाते हैं बाइक
विज्ञापन


गोरखपुर। बिलंदपुर में बीते एक महीने से बाइक सवार शोहदों के आतंक से वहां रहने वाली छात्राएं सहमी हुई हैं। बाइक सवार शोहदे उन्हें देखते ही साइलेंसर निकली हुई बाइक तेज रफ्तार से उनके पास से लेकर निकल जाते हैं। हालात ये है कि छात्राएं अब अकेले निकलते से डरने लगी हैं। बाइक सवार इन शोहदो का आतंक सबसे ज्यादा शाम के समय होता है।
कैंट थाना क्षेत्र के बिलंदपुर में कई हॉस्टल और पीजी हैं, जहां बड़ी संख्या में डीडीयू और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्राएं रहती हैं। शहर के एक कॉलेज में एमए की पढ़ाई करने वाली निकिता ने कहा कि वह काफी समय से यहां रह रही है। कभी इस तरह के हालात नहीं थे। बीते करीब एक महीने से अचानक बाइक सवारों ने आतंक मचा रखा है। लड़कियां जैसे ही हॉस्टल या पीजी से बाहर निकलती हैं, ये शोहदे पहुंच जाते हैं। क्षेत्र के दुकानदारों का भी कहना है कि यह एक बड़ी समस्या बन गई है। बिलंदपुर निवासी सागर ने कहा कि जल्द ही कुछ नहीं किया गया तो किसी दिन कोई बड़ी वारदात हो सकती है।
विज्ञापन


शाम को बाहर जाने में डरती हैं छात्राएं
पीजी में रहने वाली एक छात्रा िप्रया का कहना है कि शोहदे शाम के समय तेज आवाज में बुलेट रास्ते पर चलाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। रात में भी लड़के बाइक लेकर हॉस्टल के बाहर घूमते रहते हैं, जिसके कारण लड़कियां शाम को बाहर जाने में डरने लगी हैं। कहीं जाना हो तो कई छात्राएं साथ निकलती हैं। पहले ऐसा नहीं होता था, लेकिन एक महीने से लगातार यह सिलसिला चल रहा है। बाइक सवार जैसे ही लड़कियों को बाहर निकलते देखते हैं, वे तेज रफ्तार से आते हैं और अपनी बुलेट से काफी तेज आवाज निकालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed