{"_id":"6ab440603250dc619f0a88e0","slug":"gorakhpurs-ram-narayan-wins-the-dangal-kesari-title-gorakhpur-news-c-7-gkp1041-1461195-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर के राम नारायण ने जीता दंगल केसरी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर के राम नारायण ने जीता दंगल केसरी का खिताब
Thu, 24 Sep 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
खीरों। अतरहर गांव में बुधवार को बाबा फटहेश्वर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए करीब 50 पहलवानों के बीच 35 मुकाबले हुए। फाइनल में गोरखपुर के राम नारायण पहलवान ने बदरका के विश्वजीत को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता में अलीगढ़, बहराइच, उन्नाव, फतेहपुर, झांसी, गोरखपुर, कानपुर, महराजगंज, रायबरेली, हाथरस और बांदा समेत कई जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकसबले के विजेता राम नारायण को गांव के रिंकू शुक्ला ने दंगल केसरी का खिताब व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अन्य मुकाबलों में लखनऊ के अरविंद ने हाथरस के सर्वेश को, गोरखपुर के ओम प्रकाश ने लखनऊ के विनीत को, बदरका के रिशु ने तेलीबाग के अरविंद को, हसनगंज के नगदू ने बांदा के राजेश को, झांसी के गगन ने कानपुर के मोनू को शिकस्त दी
विज्ञापन
लखनऊ के सूरज ने रायबरेली के रिंकू को, बहराइच के हरीश ने कानपुर के संजय को, पलटी खेड़ा के अंकित ने बछरावां के उस्मान को और फतेहपुर के सचिन ने घाटमपुर के राजेश को हराया। मुकाबलों के दौरान राजन तिवारी ने रोचक अंदाज में कमेंट्री की। इस मौके पर मोनू तिवारी व अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।