फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur's Rajeshwarkant to visit Russia.

Gorakhpur News: रूस जाएंगे गोरखपुर के राजेश्वरकांत

Mon, 14 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur's Rajeshwarkant to visit Russia.
गोरखपुर। शहर के तारामंडल क्षेत्र निवासी राजेश्वरकांत दुबे को रूस के आगामी स्टेट ड्यूमा चुनाव में ‘इलेक्शन एक्सपर्ट’ के रूप में आमंत्रित किया गया है। 18, 19 और 20 सितंबर को होने वाले चुनाव के दौरान वह रूस के युग्रा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वह मतदान प्रक्रिया, चुनावी व्यवस्था और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं को करीब से समझेंगे और अंतरराष्ट्रीय संदर्भ में उनका अध्ययन करेंगे। राजेश्वरकांत दुबे दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली से पीएचडी कर रहे हैं। इससे पहले भी वह कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रूस में आयोजित सोची-2024, कालिनिनग्राद, सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम और ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम-2026, जैसे आयोजनों में उनकी भागीदारी रही है। इसके अलावा वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल-2026 में भी वह भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed