फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur's promising students shine in JEE Main

Gorakhpur News: जेईई मेन में चमके गोरखपुर के होनहार

Wed, 14 Feb 2024 04:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur's promising students shine in JEE Main
- परिणाम आने के बाद घर व संस्थानों में जश्न का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को जेईई मेन का रिजल्ट जारी कर दिया। परिणाम आते ही मेधावियों के घरों और शैक्षणिक संस्थानों में जश्न का माहौल शुरू हो गया। शहर में होनहारों ने अपनी मेधा दिखाई और 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से ज्यादा अंक हासिल किया। अच्छे अंक हासिल करने वालों को बधाई देने का वाला का तांता लगा रहा। वहीं, कोचिंग संस्थानों में शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
मोमेंटम बेतियाहाता के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
गोरखपुर। जेईई मेन के परिणाम में मोमेंटम बेतियाहाता के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। संस्थान में सफल विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आए नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संस्था के छात्र वरुण बजाज 99.88, रेवंत कुमार राय 99.88, आयुश यादव 99.77, आयुश तिवारी 99.67, प्रांजल शुक्ला 99.61, अर्जुन प्रताप सिंह 99.60, दिव्य स्वरूप जायसवाल 99.56, सिद्धि अग्रवाल को 99.51, पीयूष करीवाल को 99.48, हिमांशु गुप्ता को 99.42, दिव्यांष मोहन दास को 99.31, अर्पित श्रीवास्तव 99.29, श्रेयांष त्रिपाठी को 99.29, आयुष्मान गुप्ता को 99.11, अनुराग कृष्णन को 99.10 एवं मयंक कुमार को 99.01 परसेंटाइल मिला है। निदेशक इ. विकास अग्रवाल, इ. अरविन्द त्रिपाठी ने सफल सभी बच्चों को सचेत किया कि आगामी परीक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें।
विज्ञापन

-------------
मोमेंटम छात्रसंघ के विद्यार्थियों का रहा दबदबा
गोरखपुर। जेईई मेन में मोमेंटम छात्रसंघ के छात्रों ने फिर से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में संस्था के कुल 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उच्च रैंक हासिल किया। अभव अरोड़ा 99.54, नितिन पांडेय 99.54, बादल सिंह 99.49 अभिक दीक्षित 98.70, आयुषी साहनी 98.65, मोहम्मद इमरान 98.58, मोहम्मद फजल 98.44, आकांक्षा अग्रवाल 98.29, प्रीतम कुमार पांडेय 98.20, आर्यन सिंह 97.70, प्रखर राज 97.60, कौस्तुन श्रीवास्तव 97.45. सिद्धांत वत्स 97.31. शिवांश कुमार सिंह 97.24, आदिका गुप्ता 97.08, अंजली सिंह 97 शाश्वत पाठक 95.61, साक्षी सिमरन द्विवेदी 95.45 परसेंटाइल हासिल किया है। संस्था के प्रबंधक संजीव कुमार ने सफल विद्यार्थियों को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। निदेशक राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को उनके बेहतरीन परिणामों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय मोमेंटम छात्रसंघ के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अरिहंत के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
गोरखपुर। अरिहंत कॅरिअर इंस्टीट्यूट के मेधावियों ने भी जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के नमिष शंकर श्रीवास्तव ने 99.81 परसेंटाइल, राजनाथ ने 99.65, शौर्य पांडेय ने 97, ईशान पांडेय ने 96, गौरी ने 90.2, धीरज और अंशुमन ने 86 परसेंटाइल प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक नितिन श्रीवास्तव ने चयनित छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अरिहंत लर्निंग टैब एक नई क्रांति लाएगा और प्रतियोगी शिक्षा को सरल और सहज बनाएगा। चेयरमैन अजय शाही ने चयनित छात्रों का उत्साहवर्धन किया और आगामी परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सह निदेशक अमित वर्मा ने छात्रों को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
-
एबीसी क्लासेज के 467 छात्रों का चयन
गोरखपुर। एबीसी क्लासेज के 467 छात्रों का चयन जेइई मेन में हुआ है। संस्था के कृष अग्रवाल ने 99.7 परसेंटाइल हासिल किया। निदेशक नवनीत सिंह और सौरभ अग्रवाल ने बताया कि कृष के अलावा जयदीप ने 99.64, आदित्य यादव 99.61, आशीष पांडेय 99.53, केशव गुप्ता 99.51, अमित कुमार 99.48, क्षितिज बाजपेयी 99.43, आदर्श अग्रहरि 99.08, शिवांग मिश्रा 98.84, सत्यम 98.81, अभय 98.66, विक्रम 98.37, श्रेया सिंह 98.13, प्रियांशु 97.87, मेराज 97.41, प्रीतम 97.39, प्रभात 97.17, अंश श्रीवास्तव 97.02, शुभ 96.93, गौरव अग्रहरि 96.88, अभिनव पांडेय 96.79, वैभव 96.27, गौरव यादव 95.79, सुर्यांशु सिंह 94.79, आदित्य सामंत 94.26, फरान 93.92, आयुष यादव 93.79, सुमित चौरसिया 93.5, खुशी शर्मा 92.38 और अनमोल दुबे ने 92.34 परसेंटाइल अर्जित किया है।


----
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम
गोरखपुर। पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल धूसड़ स्थित एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने परचम लहराते हुए कीर्तिमान स्थापित किया। कई छात्रों ने 90 परसेंटाइल स्कोर कर विद्यालय व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय के हिमांशु यादव ने 99.53, अभिजीत सिंह, 97.40, आशीष सिन्हा ने 96.41, शशांक शेखर पांडेय, 93.47, शिवांश ठाकुर 90.59, प्रियांशु सिंह 88.34,कार्तिक अग्रवाल 88.26, ओजस्वी उपाध्याय 88.19, संकल्प मिश्रा 86, वंश वशिष्ठ ने 84.29 परसेंटाइल स्कोर कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। विद्यालय के चेयरमैन ई. संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चाको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

वर्टेक्स के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदारनगर, चौरीचौरा के छात्रों ने जेईई मेन में प्रतिभा दिखाई है। स्कूल के 12वीं के छात्र मयंक कुमार ने 99.01 और आभास ने 97 परसेंटाइल के साथ अपने पहले प्रयास में ही उम्दा प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल डॉ. आरके मिश्रा ने मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी। चेयरमैन ई. अरविंद त्रिपाठी, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी और तूलिका त्रिपाठी ने बच्चों एवं अभिभावकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि विगत वर्षो में स्कूल के बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं। चाहे बोर्ड एग्जाम हो या कंप्टीशन के एग्जाम या स्पोर्ट्स सब में स्कूल का बेहतर प्रदर्शन रहा है। स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता है।
--
आरपीएम के छात्रों ने लहराया परचम
गोरखपुर। आरपीएम एकेडमी के नमिष शंकर श्रीवास्तव ने 99.81 परसेंटाइल पाकर पूरे मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा विवेक चंद ने 99.15, अभिक दीक्षित 98.70, देवेंद्र त्रिपाठी 96.34, उत्कर्ष दुबे 95.15, नितिन कुमार 94.47, प्रियांशु नायक 93.33, अभिनव बिंद्रा 93.11, दिव्यांशु पांडेय 92.62, आर्यन कश्यप 92.10, यशराज आनंद 91.30, शुभम राय 90, आदित्य मौर्य 89.98, अनुज यादव 88.76, अभिनव प्रताप सिंह 88, अनुराग कुमार सिंह 87.56, अनुश्री श्रीवास्तव 87.50, श्रेयांश मिश्रा 86.28, हर्षवर्धन राय 85.31, रजनीश यादव 83.79, वैभव प्रताप सिंह ने 82.95 परसेंटाइल प्राप्त किया। चेयरमैन अजय शाही ने कहा कि बोर्ड रिजल्ट के पहले जेईई मेंस का रिजल्ट आना बच्चों को आगे हर परीक्षा में अच्छे नंबर आने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने सभी सफल बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
---------
बातचीत
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है नमिष का सपना

जेईई मेन में गोरखपुर से नमिष श्रीवास्तव ने 99.81 परसेंटाइल हासिल किया है। शहर के पुर्दिलपुर निवासी आरपी श्रीवास्तव और श्वेता श्रीवास्तव के छोटे पुत्र नमिष शंकर श्रीवास्तव आरपीएम एकेडमी, ग्रीन सिटी में 12वीं के छात्र हैं और अरिहंत कैरियर इंस्टीट्यूट से आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहे हैं। नमिष के बड़े भाई नमन शंकर श्रीवास्तव भी आईआईटी धनबाद से मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। नमिष ने बताया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना उनका सपना है। वह मेन के रिजल्ट से खुश हैं और जेईई एडवांस्ड की परीक्षा पास करके आईआईटी दिल्ली में प्रवेश लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जेईई मेन प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते समय भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के अपने नोट्स को रिवाइज किया।

------------

कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहते हैं वरुण

मोमेंटम बेतियाहाता के छात्र वरुण बजाज ने जेईई मेन में 99.88 परसेंटाइल हासिल किया है। वरुण 12वीं के छात्र हैं। पिता बांके बिहारी बिजनेसमैन और मां विनीता बजाज गृहिणी हैं। वरुण ने बताया कि उन्होंने आईआईटी के लिए 2022 से ही तैयारी शुरू कर दी। अपने पहले ही प्रयास में ही सफलता भी हासिल कर ली। आईआईटी मुंबई से वे कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। रिजल्ट आने के बाद से ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए उन्होंने केवल अपने नोट्स को बराबर रिवाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed