फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur's Kishan Kumar won gold in the hammer throw.

Gorakhpur News: हैमर थ्रो में गोरखपुर के किशन कुमार ने जीता गोल्ड

Sat, 17 Oct 2026 03:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur's Kishan Kumar won gold in the hammer throw.
वाराणसी। प्रादेशिक सब जूनियर समन्वय एथलेटिक्स प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार को हुई। प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल ओवरऑल चैंपियन बना। हैमर थ्रो में गोरखपुर के किशन कुमार ने गोल्ड जीता। वहीं जेवलिन थ्रो में मिर्जापुर के राहुल यादव ने 48 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता और सब जूनियर वर्ग के चैंपियन बने।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 15 स्पर्धा में 243 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन नौ और दूसरे दिन छह स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। पहले दिन आजमगढ़ मंडल की टीम ने तीन स्वर्ण पदक जीत शीर्ष पर जबकि दो स्वर्ण पदक के साथ प्रयागराज दूसरे स्थान पर रहा। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के 230 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन हैमर थ्रो में गोरखपुर के किशन कुमार, जेवलीन थ्रो में मिर्जापुर के राहुल यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर हर्डल में आजमगढ़ के मुकेश कन्नोजिया, ऊंची कूद में अनुकल्प गुप्ता और डिस्कस थ्रो में यश यादव ने स्वर्ण पदक लेकर आजमगढ़ को शीर्ष पर ला दिया। पहले वाराणसी को एक मात्र पदक तीन किमी वॉक रेस में शुभम पटेल ने स्वर्ण जीत कर दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed