{"_id":"66a80e63ed14b732fd02e8d4","slug":"gorakhpurs-abhishek-won-silver-in-the-national-kick-boxing-championship-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-636508-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोरखपुर के अभिषेक ने जीता सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोरखपुर के अभिषेक ने जीता सिल्वर
Tue, 30 Jul 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो
गोवा में 24 से 28 जुलाई तक आयोजित हुई सीनियर नेशनल किक बाॅक्सिंग चैंपियनशिप
गोरखपुर से तीन खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोवा में 24 से 28 जुलाई तक आयोजित सीनियर नेशनल किक बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम से गोरखपुर के तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें अभिषेक जायसवाल ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 51 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है।
अपनी वेट केटेगरी में तीन फाइट जीतने के बाद अभिषेक गोल्ड मेडल के लिए मेघालय के खिलाड़ी बबित खरसनोह से भिड़े। इसमें वह बाउट के फाइनल राउंड तक 0–3 की बढ़त से आगे थे, लेकिन अंतिम पांच सेकेंड में ‘नी अटैक’ से चोटिल होकर बाउट से बाहर हो गए। इस वजह से वह गोल्ड मेडल से चूक गए।
वहीं, ऑलओवर रैंकिंग में कुणाल कुमार व शकीना शेख ने अपनी वेट केटेगरी में 5वीं रैंक हासिल की। पूर्वांचल नियुद्ध अकादमी ds अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गोरखपुर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. छवि सरकारी, दीक्षा गौतम, साकेत सिंह, दुर्गेश सिंह चंचल आदि खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। टीम का नेतृत्व कर रहे प्रशिक्षक योगेंद्र प्रताप को बधाई दी। उन्होंने बताया कि शहर पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।