फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Zoo 7d theater started in gorakhpur zoological park

Gorakhpur Zoo: गोरखपुर प्राणि उद्यान में 7डी थियेटर शुरू , शहरवासियों ने लिया सिनेमा का लुत्फ

Wed, 20 Oct 2021 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Oct 2021 01:29 PM IST
सार

प्राणि उद्यान के निदेशक एच राजामोहन ने बताया कि 7डी थियेटर में एक बार में कुल 48 लोग  बैठ सकेंगे।

Gorakhpur Zoo 7d theater started in gorakhpur zoological park
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान गोरखपुर में मंगलवार से 7डी थियेटर की शुरुआत हो गई। पहले दिन कुल 164 लोगों ने इसका लुत्फ लिया। पहला शो सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। थियेटर में लोगों ने कुर्सी पर बैठकर ही जंगल का नजारा लिया और रोलर कोस्टर (सीढ़ीनुमा झूला) का आनंद भी लिया।


प्राणि उद्यान के निदेशक एच राजामोहन ने बताया कि 7डी थियेटर में एक बार में कुल 48 लोग  बैठ सकेंगे। सुबह पहले विधि विधान से इसकी पूजा की गई। फिर दर्शकों के लिए खोल दिया गया। पहले दिन लोगों ने वन्य जीव विषय पर आधारित की सिनेमा का लुत्फ लिया। एच राजामोहन ने बताया कि प्रयास है टिकट काउंटर और प्रवेश द्वार के पास ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसके शुरू होने और शो के समय की सूचना भी दी जाए।


उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार किसी प्राणि उद्यान में 7डी थियेटर शुरू किया गया है। इसमें कुर्सी पर बैठे-बैठे दर्शक ध्वनि, प्रकाश, आग, तूफान, बिजली, हवा, धुआं, बारिश, बुलबुले, बर्फबारी, गंध आदि का एहसास कर सकेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed