फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur zone police personnel received 103 medals

Gorakhpur News: गोरखपुर जोन के पुलिस कर्मियों को मिले 103 मेडल

Tue, 13 Aug 2024 03:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur zone police personnel received 103 medals
गोखपुर। जोन के पुलिसकर्मियों को अच्छे कार्यों के लिए गृह मंत्रालय की तरफ से अतिउत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। 10 जिलों के पुलिसकर्मियों को इस बार कुल 103 मेडल दिए गए हैं। इसमें देवरिया पुलिस को सर्वाधिक 33 और गोरखपुर को छह मेडल मिले हैं। अभी डीजीपी और राष्ट्रपति मेडल की सूची आना बाकी है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 के अच्छे कार्यों के लिए जिन पुलिसकर्मियों को मेडल दिया गया है, उनकी सूची डीजीपी मुख्यालय से जोन मुख्यालय को भेजी गई है। गोरखपुर व देवरिया के अलावा महराजगंज को 12 तो वहीं बस्ती परिक्षेत्र के तीनों जिलों यानी बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर को 10-10 पदक मिले हैं। सबसे कम पदक श्रावस्ती रेंज को मिला है। यहां के गोंडा को एक, बहराइच को सात और बलरामपुर को 11 पदक मिले हैं तो श्रावस्ती जिले के पुलिसकर्मियों को एक भी पदक नहीं मिला है।
विज्ञापन


जोन कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि सभी पुलिस कर्मियों को उन तक यह पदक पहुंचाया जाए और उनके सर्विस बुक में इसकी इंट्री भी कराई जाए। यही नहीं अगर इनमें से कोई कर्मचारी वर्तमान में सेवानिवृत्त हो गया है या फिर किसी और जिले में उसका स्थानांतरण हो गया है तो उसके पास भी अपने स्तर से पदक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में मिला पदक
गोरखपुर : अति उत्कृष्ट सेवा पदक की संख्या 5, उत्कृष्ट सेवा पदक 1
देवरिया : अति उत्कृष्ट सेवा पदक 21, उत्कृष्ट सेवा पदक 12
कुशीनगर : अति उत्कृष्ट सेवा पदक 1, उत्कृष्ट सेवा पदक 2
महराजगंज : अति उत्कृष्ट सेवा पदक 5, उत्कृष्ट सेवा पदक 7
बस्ती : अति उत्कृष्ट सेवा पदक 7, उत्कृष्ट सेवा पदक 3
सिद्धार्थनगर : अति उत्कृष्ट सेवा पदक 6, उत्कृष्ट सेवा पदक 4
संतकबीरनगर : अति उत्कृष्ट सेवा पदक 3 उत्कृष्ट सेवा पदक 7
गोंडा : अति उत्कृष्ट सेवा पदक 1, उत्कृष्ट सेवा पदक शून्य
बहराइच : अति उत्कृष्ट सेवा पदक 2, उत्कृष्ट सेवा पदक 5
बलरामपुर : अति उत्कृष्ट सेवा पदक 11, उत्कृष्ट सेवा पदक शून्य
श्रावस्ती : शून्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed