दुखद: गोरखपुर के युवक की वाराणसी गंगा में डूबकर मौत, बाबा विश्वनाथ के दर्शन की कर रहा था तैयारी
बैंक में काम करने वाले सभी आठ दोस्त शुक्रवार की रात निकले थे शहर से, सुबह स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन की थी तैयारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के युवक दीपक पांडेय की वाराणसी के दशाश्वमेध थाना अंतर्गत अहिल्याबाई घाट पर शनिवार की सुबह स्नान के दौरान गंगा में डूबने से मौत हो गई। साथ में गए युवकों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने नाविक (जल पुलिस) और गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी थी। दोस्तों से घटना की जानकारी, उनका नाम, पता लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घर वालों को मौत की सूचना मिली तो मानों पहड़ा सा टूट गया। आनन-फानन पिता वाराणसी से निकल गए।
वाराणसी गए आठों दोस्तों में से एक अमन तिवारी ने फोन पर पूरी घटना बताई। शाहपुर थाना अंतर्गत रहने वाला दीपक सिविल लाइंस रोड स्थित एक निजी बैंक में काम करता था। शुक्रवार की रात चौरीचौरा ट्रेन से दीपक के साथ सभी सात बैंक के साथी वाराणसी के लिए निकले थे। सभी की योजना थी कि सुबह-सुबह गंगा नहाकर सीधे विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन करेंगे।
बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे करीब अहिल्याबाई घाट पर गंगा किनारे पहुंचे गए थे। साथ के सभी दोस्तों ने गंगा नहाने की योजना बनाई। लेकिन अमर और उनके साथ में एक संजय दोनों गंगा नहाने के लिए नदी में नहीं उतरे। इसी बीच करीब 9 बजे सभी आपस में एक दूसरे को पुकार रहे थे कि साथी दीपक उनके बीच में नहीं दिखा।
बताया कि, अंदर नहा रहे दोस्तों ने पहले उनसे पूछा कि क्या दीपक बाहर दिखे हैं। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हो गई। आनन-फानन सभी दोस्तों में गंगा से बाहर निकल पास के पुलिस वालों को इसकी सूचना दी। उन्होंने भी इसकी सूचना गंगा में ही तैनात जल पुलिस को दी। नाविक के साथ गोताखोर ने पानी के अंदर दीपक की तलाश की तो अंदर उसका शव मिला।
पुलिस की टीम ने उसे बाहर निकाला और दशाश्वमेध थाना पुलिस को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अमन ने बताया कि दीपक दो भाई में बड़ा था। हालांकि, सभी ऑफिस में साथ थे ऐसे में निजी जीवन के बारे में अधिक जानकारी नहीं। बताया कि पिता को सूचना दी जा चुकी है शाम तक वह भी आ जाएंगे।
ये दोस्त गए थे साथ
दीपक कुमार पांडेय( मृतक), अमन तिवारी, संजय पांडेय, राहुल गुप्ता, सत्यम गुप्ता, अनुराग शुक्ला, सुजीत शर्मा, मुकेश गौड़
गंगा घाट पर ही कर दिया अंतिम संस्कार
शाम 6 बजे करीब मृतक दीपक के पिता मुक्तार पांडेय भी वाराणसी पहुंच गए। उन्होंने फोन पर ही बताया कि वह आरपीएफ से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। छोटा बेटा दीपक बैंक में नौकरी करता था। बड़े बेटे ने अभी फिलहाल घर पर ही है। बताया कि सुबह 10:30 बजे के करीब उन्हें फोन पर ही घटना के बारे में सूचना मिली। उनके साथ उनके दोनों भाई, लड़का, भतीजा और अन्य रिश्तेदार साथ ही वाराणसी के लिए निकल गए। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर ही कर देंगे। छोटे बेटे की मौत से वह टूट गए थे।