{"_id":"696fdf56d7d471d18301444a","slug":"gorakhpur-youth-dies-after-truck-hits-bikegorakhpur-youth-dies-after-truck-hits-bike-gorakhpur-news-c-7-gkp1057-1204159-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, गोरखपुर के युवक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, गोरखपुर के युवक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी/सपहा(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र स्थित खरदर पुल के पास मंगलवार दोपहर को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें गोरखनाथ थाना क्षेत्र निवासी संदीप चौहान (20) की मौत हो गई। जबकि दोघरा थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी निवासी अमन तिवारी (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। जबकि चालक भाग गया।
संदीप कारपेंटर का काम करता था। वह अपने मित्र अमन तिवारी के साथ दोघरा आया था। वहां से दोनों गोरखपुर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। घायल का इलाज चल रहा है।