{"_id":"6868230a816ea5ad64077e54","slug":"gorakhpur-young-social-worker-dies-in-a-road-accident-at-students-union-square-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-992280-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रसंघ चौराहे पर सड़क हादसे में युवा समाजसेवी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रसंघ चौराहे पर सड़क हादसे में युवा समाजसेवी की मौत
Sat, 05 Jul 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
जगतबेला/जंगल कौड़िया। कैंट थाना क्षेत्र के छात्रसंघ चौराहे पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में जंगल कौड़िया के ब्लॉक मीरपुर निवासी युवा समाजसेवी कर्णवीर सिंह (28) की मौत हो गई। रविंद्र सिंह का बड़ा बेटा कर्णवीर एक कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता के अनुसार शुक्रवार दो बजे वह निजी काम से शहर गए थे।
देर शाम वापसी में छात्रसंघ चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत खबर सुनकर विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पारसध्वज सिंह, अशफाक खान, रामचंद्र, अरुण रावत, शिवनंदन ने शोक व्यक्त किया। कर्णवीर के दादा भगवती सिंह रिटायर्ड मेजर हैं। जबकि पिता रविंद्र सिंह किसान हैं।
इधर, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भरतपुर भरटोलिया निवासी 70 वर्षीय मिठाईलाल ऑटो की चपेट मेंं आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गंभीर हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।