फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur will become center for manufacture of Ayurvedic medicines agreement between Vishwavidyalaya and Baidyanath Ayurveda

करार: आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर, विश्वविद्यालय और वैद्यनाथ आयुर्वेद के बीच समझौता 

Wed, 13 Apr 2022 07:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 13 Apr 2022 07:36 PM IST
सार

वैद्यनाथ आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक और कुलपति ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कुलपति ने कहा कि वैद्यनाथ आयुर्वेद के साथ हस्ताक्षरित हुआ एमओयू उसी दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है। 

विज्ञापन
Gorakhpur will become center for manufacture of Ayurvedic medicines agreement between Vishwavidyalaya and Baidyanath Ayurveda
विश्वविद्यालय और वैद्यनाथ आयुर्वेद के बीच समझौता  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम की अगुवाई में गोरखपुर आने वाले दिनों में आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। इसके लिए आयुर्वेद दवा निर्माता कंपनी वैद्यनाथ आयुर्वेद ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से करार किया है। इस संबंध में बुधवार को दोनों संस्थानों के बीच समझौता हुआ। एमओयू के तहत दोनों संस्थान आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान और औषधीय खेती को बढ़ावा देने की दिशा में भी मिलकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।

विज्ञापन


बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर स्थित आयुर्वेद कॉलेज में वैद्यनाथ आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक एवं झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा और कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। अनुराग शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद समेत समस्त भारतीय चिकित्सा पद्धति के उन्नयन के लिए कार्य कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण वाले विश्वविद्यालय के साथ एमओयू करना वैद्यनाथ आयुर्वेद के लिए ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि आयुर्वेद के छात्रों के लिए औद्योगिक दृष्टिकोण भी जरूरी है।
विज्ञापन


महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने कहा कि मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय को मानवता की सेवा के लिए विश्व स्तरीय संस्थान बनाना चाहते हैं। वैद्यनाथ आयुर्वेद के साथ हस्ताक्षरित हुआ एमओयू उसी दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed