फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   weather changed development works started gaining momentum

Gorakhpur News: मौसम बदल गया तो विकास कार्यों को मिलने लगी रफ्तार, लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 14 Oct 2023 04:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Oct 2023 04:34 PM IST
सार

सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे थे। मौसम अनुकूल होने के बाद अब काम की रफ्तार बढ़ी है। जितने भी फ्लाईओवर और ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं, उनको समय से पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
weather changed development works started gaining momentum
जेल बाईपास बरगदवां फोरलेन पर खजांची चौराहे के पास चल रहा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बारिश खत्म होने के बाद गोरखपुर शहर में चल रही विकास योजनाओं को रफ्तार मिलने लगी है। बीते दो महीने पानी बरसने की वजह से काम में तेजी नहीं आ पा रही थी। अब मौसम साफ हुआ है तो काम में भी तेजी आई है। विकास कार्य जल्दी पूरा होने से लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


शहर में एक साथ कई विकास परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें पैडलेगंज से नौसड़ तक सिक्सलेन और फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इसके अलावा पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहे तक फोरलेन बनाया जा रहा है। खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर, बरगदवां फर्टिलाइजर रोड पर ओवरब्रिज, ओंकारनगर महुआतर में ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसके अलावा तारामंडल में नौकायन से देवरिया बाईपास तक फोरलेन और देवरिया बाईपास का काम चल रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम की सख्ती से जगी उम्मीद...नहीं होगा डीजे का शोर, राहत मिलेगी चहुंओर

विज्ञापन
विज्ञापन

पैडलेगंज से फिराक चौराहा फोरलेन का निर्माण भी तेज

पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक 1.8 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जा रहा है। इसका काम जनवरी 2024 तक पूरा किया जाएगा। करीब 277 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फोरलेन के किनारे नाला बनाया जा रहा है। बारिश होने की वजह से यहां पर नाला की ढलाई का काम प्रभावित हो रहा था। लेकिन अब इसके काम में तेजी आई है। यहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि बारिश होने से मिट्टी में जेसीबी नहीं चल पा रही थी। लेकिन अब मौसम सही होने से ढलाई और मिट्टी पटाई का काम चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पेप्सिको: फरवरी में शुरू होगा प्लांट, बनेंगे सॉफ्ट ड्रिंक और मिल्क प्रोडक्ट

खंचाजी चौराहा फ्लाईओवर के काम ने पकड़ी तेजी

 मेडिकल कॉलेज रोड के खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का काम जनवरी माह में शुरू हुआ था। 97 करोड़ रुपये की लागत से 600 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके लिए दोनों ओर पिलर, तैयार हो चुके हैं, अब गर्डर (बीम) बन रहा है। पानी बरसने की वजह से यहां काम कई बार काम ठप हो गया था। लेकिन अब मौसम ठीक होने से इसके काम में तेजी आई है।

 

गीली मिट्टी में मशीन चलाने में हो रही थी परेशानी

पानी बरसने के कारण गीली मिट्टी में जेसीबी सहित अन्य भारी मशीनें नहीं चल पा रही थीं। पुल और छत की ढलाई का काम प्रभावित हो रहा था। नाला खोदने पर इसमें पानी भरने के कारण मजदूर नहीं उतर पा रहे थे। इसलिए काम रोकना पड़ जा रहा था। कार्यदायी संस्थाओं से जुड़े लोगों का कहना है कि बरसात में कोई भी निर्माण कार्य कराना कठिन होता है। कच्ची मिट्टी में काम करने में कठिनाई आती है। मिट्टी की भराई का काम नहीं हो पाता।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में किशोरी को घर से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म, चार हिरासत में

गोरखनाथ ओवरब्रिज: पिलर की ढलाई के साथ बना रहे गर्डर

सोनौली हाईवे पर गोरखनाथ ओवरब्रिज के समानांतर नया ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। 776.32 मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 178 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। अगस्त में इसका काम शुरू कराया गया, लेकिन बारिश के कारण काम की रफ्तार धीमी रही। मौसम से राहत मिलने के बाद इसका आगे का काम तेजी से चल रहा है। धर्मशाला की ओर से जाने पर ओवरब्रिज के पिलर बना दिए गए हैं। इस पिलर पर गर्डर बनाया जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर 12.55 बजे कामगार गर्डर बना रहे थे। यहां मिले श्रीनिवास ने बताया कि अब मौसम से राहत मिली है। इसलिए तेजी से काम कराया जा रहा है।

सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे थे। मौसम अनुकूल होने के बाद अब काम की रफ्तार बढ़ी है। जितने भी फ्लाईओवर और ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं, उनको समय से पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed