फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur weather will change due to cyclonic storm Tout over Bay of Bengal

गोरखपुर मौसम अपडेट: 19 मई से फिर नरम होगा मौसम का मिजाज, चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से होगा बदलाव

Sun, 16 May 2021 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 16 May 2021 03:08 PM IST
सार

17 मई से ही आकाश में हल्के बादल छा जाएंगे। शनिवार को अरब सागर में चक्रवाती तूफान सक्रिय हो गया है। इसके 17 मई को गुजरात के पोरबंदर तट से टकराने की संभावना है।

विज्ञापन
Gorakhpur weather will change due to cyclonic storm Tout over Bay of Bengal
गोरखपुर मौसम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से 19 मई से गोरखपुर में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। न सिर्फ तेज हवाएं चलेंगी बल्कि हल्की बारिश की भी संभावना है। हालांकि 17 मई से ही आकाश में हल्के बादल छा जाएंगे। शनिवार को अरब सागर में चक्रवाती तूफान सक्रिय हो गया है। इसके 17 मई को गुजरात के पोरबंदर तट से टकराने की संभावना है। 
विज्ञापन


इसका प्रत्यक्ष असर राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर पर होगा। वहीं अप्रत्यक्ष रूप से मध्य प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसका असर मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में होगा। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के मध्यप्रदेश के सतना से चलकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, इलाहाबाद, बनारस, गोरखपुर होते हुए झारखंड की ओर निकल जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कम दबाव के क्षेत्र की वजह से गोरखपुर के ऊपर 19 और 20 मई की बादल छाए रहेंगे। 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही 10 से 15 मिलीमीटर बारिश की भी संभावना है। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि चक्रवाती तूफान की वजह से गोरखपुर के ऊपर 17 मई से ही हल्के बादल छाने शुरू हो जाएंगे। लेकिन इसका ज्यादा असर 19 और 20 मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed