फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: weather will change again from tomorrow, cold will increase

गोरखपुर : कल से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Fri, 25 Dec 2020 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: weather will change again from tomorrow, cold will increase
गोरखपुर : कल से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन

गोरखपुर। शुक्रवार तक मौसम सुहाना बना रहेगा। हल्का कोहरा होने के बाद भी सूरज निकल आएगा। लेकिन शनिवार से फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन न सिर्फ कोहरा होगा, बल्कि बर्फीली हवा ठंड में इजाफा करेगी।
पिछले कुछ दिनों की तरह बृहस्पतिवार को भी मौसम सुहाना बना रहा। सुबह से ही आकाश साफ हो गया था और धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही पारा भी बढ़ता चला गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री के आसपास रहा। पूरे दिन तकरीबन सात किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चली। ऐसे में हवा की रफ्तार धीमी होने की वजह से ठंड का एहसास भी नहीं हुआ। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि 26 दिसंबर से मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा। दरअसल जम्मू कश्मीर के ऊपर 25 दिसंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।
विज्ञापन

इसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं दिल्ली पंजाब और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पछुवा हवा भी चलेगी। पहाड़ की ओर से चलने वाली ये बर्फीली हवा मैदान को भी ठंडा करेंगी। 26 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक इसका असर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed