{"_id":"612e44fa4775a80d6c6a6345","slug":"gorakhpur-weather-news-update-chance-of-rain-again-from-september-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: चार सितंबर से फिर झमाझम बारिश के आसार, बढ़ सकती है लोगों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: चार सितंबर से फिर झमाझम बारिश के आसार, बढ़ सकती है लोगों की मुसीबत
Wed, 01 Sep 2021 01:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:48 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इस सिस्टम की वजह से पूरे गोरखपुर मंडल में बारिश के आसार हैं। चार सितंबर को तो हल्की से मध्यम बारिश तो पांच सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में एक ओर नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, वहीं अभी बारिश फिर से परेशान करने वाली है। चार सितंबर से अगले दो से तीन दिनों तक मंडलीय वर्षा की संभावना है। चार सितंबर को तो हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं पांच सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। दूसरी तरफ नेपाल में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की वजह से नदियों के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका है।
विज्ञापन
दरअसल मध्यप्रदेश के ऊपर दो-तीन सितंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। वहां सिस्टम के सक्रिय होने के बाद दक्षिणी की ओर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। गोरखपुर में इसके चार सितंबर तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इस सिस्टम की वजह से पूरे गोरखपुर मंडल में बारिश के आसार हैं। चार सितंबर को तो हल्की से मध्यम बारिश तो पांच सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
नेपाल में भी अगले कुछ दिन तक बारिश के आसार
कैलाश पांडेय ने बताया कि नेपाल के तराई इलाकों में इस बार सामान्य से 70 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं एक सितंबर से लेकर पांच-छह सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना है। एक सितंबर को भी 40 से 50 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि राप्ती नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन