{"_id":"61fa1b386815b565de1aed16","slug":"gorakhpur-weather-nearby-things-not-even-visible-in-dense-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: घने कोहरे में पास की चीजें भी नहीं आईं नजर, चार फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: घने कोहरे में पास की चीजें भी नहीं आईं नजर, चार फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना
Wed, 02 Feb 2022 11:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:18 AM IST
सार
अभी तीन-चार दिन और सताएगी कड़ाके की ठंड, चार फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में घने कोहरे के चलते बुधवार को सुबह आठ बजे तक दृश्यता शून्य बनी रही। आलम यह रहा कि पास की चीजें भी नजर नहीं आईं। यही हाल मंगलवार को भी था। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद आकाश साफ हुआ और सूरज निकला। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को भी कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
शीत दिवस (कोल्ड डे) का सितम मंगलवार को भी जारी रहा। जनवरी में 15 दिन शीत दिवस होने के बाद फरवरी का पहला दिन भी कड़ाके की ठंड के नाम रहा। पूरे दिन लोग ठंड से कांपते रहे। अधिकतम तापमान में 17.2 डिग्री तक चढ़ा, लेकिन न्यूनतम तापमान मात्र 8.7 डिग्री रहा।
विज्ञापन
सुबह घने कोहरे और उसके बाद करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चलने से दिन भर कंपकंपी छूटती रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि अभी तीन-चार दिन कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। चार और पांच फरवरी को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन