फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today in 30 December

Gorakhpur Weather: मौसम ने देर से ली करवट, अब कोहरे के आगोश में गोरखपुर शहर

Sat, 30 Dec 2023 11:21 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Dec 2023 11:21 AM IST
सार

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में मौसम ने तेजी से करवट बदल ली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला गया है। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 15.9 डिग्री सेल्सियस हुआ। यहां पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं। लोग ठिठुरन से बचने को गर्म कपड़े में लिपटे रहे।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today in 30 December
गोरखपुर में छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौसम ने देर से करवट ली। एक दिन पहले तक दिसंबर में भी सर्दी का एहसास नहीं हो रहा था, मगर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार सुबह से ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही शहर कोहरे की आगोश में लिपटा रहा। इस बीच पछुआ हवा के चलने से गलन बढ़ गई। दिसंबर में पहली बार लोगों ने कंपकंपी महसूस की। पूरे दिन बर्फीली हवा और शीतलहर के चलते लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान लुढ़ककर 15.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी तीन से चार दिनों तक कोहरा पड़ने का अनुमान है। दो जनवरी को बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह भर से मौसम शुष्क रहने के बाद शुक्रवार की सुबह लोगों की नजर खुली तो मौसम का मिजाज बदला मिला। घना कोहरा छाने के साथ ओस की बूंदें टपक रहीं थीं। जिसके चलते बहुत सारे लोग सुबह टहलने नहीं निकले। दृश्यता कम होने के चलते लोग दिन में भी गाड़ियों की लाइट जलाकर चले। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए और निचली वायुमंडल में कोहरा छाया रहा।

इसे भी पढ़ें: कोहरा की वजह से दिल्ली की फ्लाइट की नहीं हो पाई लैंडिंग, हंगामा

इसकी वजह से अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े में लिपटे नजर आए। दोपहर में करीब 30 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवा की वजह से गलन और बढ़ गई। शाम होते ही गलन के चलते सड़कों पर लोगों की चहलकदमी कम हो गई। ठंड से बचने के लिए लोग रूम हीटर और ब्लोअर का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed