फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today in 29 December

Gorakhpur Weather: दिल्ली से आने वाली फ्लाइट निरस्त, गोरखपुर से जाने वाली की लखनऊ में आपात लैंडिंग

Fri, 29 Dec 2023 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Dec 2023 10:28 AM IST
सार

गोरखपुर में घना कोहरा होने के कारण दिल्ली से आने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी गई। वहीं गोरखपुर से जाने वाली फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग कराई गइ्र। इसके अलावा मुंबई से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। हैदराबाद की फ्लाइट 45 मिनट देरी उड़ान भर सकी।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today in 29 December
- फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोहरे ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़क से हवाई सफर तय करने में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेनें रेंगने लगी हैं, 12 से 14 घंटे की देरी से पहुंच रही है। वहीं, फ्लाइट भी निरस्त कर दी जा रही है। बृहस्पतिवार को स्पाइस जेट ने दिल्ली से गोरखपुर की उड़ान रद्द कर दी। इंडिगो का विमान 45 मिनट की देरी से आया, जबकि बुधवार की शाम गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली एलाइंस एयर के विमान को लखनऊ में आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से दिल्ली के लिए दोपहर 2:35 बजे एलाइंस एयर की फ्लाइट बुधवार को शाम सात बजे 62 यात्रियों को लेकर विमान रवाना हुई। लेकिन, दृश्यता कम होने की वजह से दिल्ली में लैंड कराने की अनुमति नहीं मिली। रात में विमान को लखनऊ में लैंड करना पड़ा। कुछ यात्री दूसरे विमान से बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग होटल में रुके थे उन्हें बृहस्पतिवार को गोरखपुर से लखनऊ की उड़ान भरने वाले विमान से दिल्ली भेजा गया। सुबह 11 बजे मुंबई से गोरखपुर आने वाला स्पाइस जेट का विमान दोपहर 2:30 बजे पहुंचा। इसी तरह दोपहर 1:20 बजे हैदराबाद और शाम 5:45 बजे मुंबई से आने वाले इंडिगो का विमान 45 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंचा।
 
इसे भी पढ़ें: घने कोहरे में सुबह की सैर हो सकती है खतरनाक, करें परहेज

सुपरफास्ट ट्रेनें भी रेंग रहीं, 12-14 घंटे की देरी से पहुंचीं
कोहरे के चलते सुपरफास्ट ट्रेनें भी रेंगने लगी हैं। 110 से 130 की गति से चलने वाली वीआईपी ट्रेनें भी 40 से 60 किमी की रफ्तार से चल पा रही हैं। दिल्ली से आने वाली वैशाली, गोरखधाम, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12 से 14 घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों के सर्दी में समय व्यतीत करना भारी पड़ रहा है। पूछताछ केंद्र पर भारी भीड़ जुट रही है।

इसे भी पढ़ें: जगमग होगा गोरखनाथ मंदिर, लगेंगी तीन करोड़ की फसाड लाइटें
 

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को 12:30 घंटे की देरी से सुबह 9:20 की बजाय रात में 9:55 पर गोरखपुर स्टेशन पहुंची। इसी तरह गोरखधाम एक्सप्रेस भी सुबह 9:45 बजे की जगह करीब 10 घंटे की देरी से रात आठ बजे पहुंची। बिहार संपर्क क्रांति दिल्ली से आने वाली ट्रेन भी देर से चल रही थी। मुंबई की तरफ से आने वाली चोरीचौरा एक्सप्रेस 8 घंटे और कोचीन एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह जिन्हें बिहार के तरफ वैशाली एक्सप्रेस से यात्रा करनी थी, उन्हें पूरे दिन स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: तीन दिन में ठीक नहीं करा सकें पाइपलाइन को दुरुस्त

पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक नहीं है संकेतक
कोहरे से बचने के लिए सड़क किनारे संकेतक लगाए जाते हैं लेकिन पैड़लेगंज से लेकर ट्रांसपोर्टनगर तक कहीं भी संकेतक नहीं लगा है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6.30 बजे कोहरा छाया था। निर्माणाधीन सिक्सलेन को लेकर सड़क पर सामान रखा हुआ था। ऐसे में वाहन धीरे-धीरे तक किसी प्रकार बच कर कोहरा में जाते दिखे। ऐसे में संकेतक नहीं लगने से घने कोहरे में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। पैडलेगंज चौराहा पर कुछ संकेतक जरूर हैं लेकिन उसके आगे एक भी संकेतक नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed