{"_id":"659cf8fe3cc90d7a770a1006","slug":"gorakhpur-weather-forecast-update-today-9-january-2024-2024-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: रबी की फसल के लिए अनुकूल है मौसम, बारिश और शीत बनी अमृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: रबी की फसल के लिए अनुकूल है मौसम, बारिश और शीत बनी अमृत
Tue, 09 Jan 2024 01:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:12 PM IST
सार
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रबी की फसल के लिए अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहना चाहिए। रबी की फसल गेहूं, गन्ना, सरसो, मटर, जौ और चना के लिए तापमान में गिरावट से मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
लहलहाती फसल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो वर्तमान मौसम रबी की फसल के लिए अनुकूल है। तीन दिन पहले हुई बारिश के अलावा रात में पड़ रही शीत रबी की फसल के लिए अमृत की तरह है। न्यूनतम तापमान भले ही औसत तापमान के बराबर बना हुआ है, लेकिन रात और सुबह पड़ रहा कोहरा व शीत फसल के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन
इन दिनों अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 के आसपास बना हुआ है। सुबह-शाम और रात का कोहरा फसल के लिए लाभप्रद है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रबी की फसल के लिए अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहना चाहिए। रबी की फसल गेहूं, गन्ना, सरसो, मटर, जौ और चना के लिए तापमान में गिरावट से मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
इससे फसलों की गुणवत्ता के साथ पैदावार भी बढ़ती है। इसके साथ ही इन फसलों का आकार भी अच्छा होता है। शीतकाल में तापमान में गिरावट से मृदा की उर्वरक क्षमता बढ़ती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुए अभी मौसम इसी प्रकार रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
अभी सर्द मौसम से राहत के आसार नहीं
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। 10 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे ठंड बढ़ सकती है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। 10 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे ठंड बढ़ सकती है।