फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today 11 January 2024

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बर्फीली हवा से बढ़ी गलन... धूप हुई बेअसर

Thu, 11 Jan 2024 10:44 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jan 2024 10:44 AM IST
सार

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में कई दिनों से घने कोहरे और ठंड से लोग परेशान है। हालांकि दिन में धूप निकलने पर लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बुधवार की सुबह जल्द कोहरा छट गया। दिन चढ़ने के साथ धूप निकल गई।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today 11 January 2024
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बुधवार को सुबह भले ही कोहरा का असर नहीं रहा, लेकिन बर्फीली हवा से गलन परेशान करती रही। गलन भरी ठंड के चलते लोग पूरे दिन परेशान रहे। दिन में धूप का आनंद लेने बाहर निकले लोगों को हवा परेशान करती रही। दिन ढलने के साथ गलन भरी ठंड और बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


गोरखपुर में कई दिनों से घने कोहरे और ठंड से लोग परेशान है। हालांकि दिन में धूप निकलने पर लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बुधवार की सुबह जल्द कोहरा छट गया। दिन चढ़ने के साथ धूप निकल गई। इसके साथ ही 15 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा परेशान करने लगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नेपाल सीमा पर किराएदारों का सत्यापन करेगी पुलिस, उड़ेगा ड्रोन
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप का आनंद लेने के लिए दोपहर में घरों से बाहर निकले लोगाें को बर्फीली हवा ने परेशान किया। पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रविवार को काफी चहलपहल दिखी। दिन ढलने के साथ ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद हो गए। गलन भरी ठंड के चलते वाहनों चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed