फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Cloudy weather throughout day

Gorakhpur Weather: दिन भर छाए रहे बादल, देर शाम झमाझम बारिश

Sat, 05 Feb 2022 11:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Feb 2022 11:30 AM IST
सार

शुक्रवार देर शाम झमाझम बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सामान्य तौर पर शाम सात-आठ बजे तक लोग बाजार करने निकलते हैं। बारिश की वजह से लोगों को दुकानों समेत अन्य स्थानों पर बारिश से बचने के लिए जगह ढूंढनी पड़ी।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Cloudy weather throughout day
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में बृहस्पतिवार रात के बाद शुक्रवार रात भी जिले में झमाझम बारिश हुई। इस वजह से तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहने के साथ, बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे। सुबह बूंदाबांदी हुई तो देर शाम गरज और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश भी हुई, जिससे तापमान में कमी आ गई। अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक चटक धूप के बाद रात में एकाएक घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। आधी रात के बाद झमाझम बारिश के साथ करीब 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार शनिवार को भी हलके बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन

बारिश के कारण लोगों को हुई परेशानी

शुक्रवार देर शाम झमाझम बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सामान्य तौर पर शाम सात-आठ बजे तक लोग बाजार करने निकलते हैं। बारिश की वजह से लोगों को दुकानों समेत अन्य स्थानों पर बारिश से बचने के लिए जगह ढूंढनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम पारा लुढ़का तो न्यूनतम पारा चढ़ा

शुक्रवार को बारिश की वजह से जहां दिन का पारा लुढ़क गया, वहीं रात का पारा चढ़ गया। बृहस्पतिवार को जहां दिन का पारा चढ़कर 21 डिग्री पहुंच गया था, वहीं शुक्रवार को यह लुढ़ककर 17 डिग्री के आसपास पहुंच गया। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 13.1 डिग्री रहा। जबकि, दो तीन पहले न्यूनतम पारा आठ डिग्री के आसपास था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed