फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur was number one in the entire state during the nutrition fortnight, CDO honoured it

पोषण पखवाड़ा: सूबे में गोरखपुर रहा अव्वल, विकास भवन में सम्मान समारोह आयोजित हुआ- CDO ने किया सम्मानित

Sat, 10 May 2025 05:08 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 10 May 2025 05:08 PM IST
सार

विकास भवन में स्वयं सहायता समूह ने प्रदर्शनी लगाई और रेसिपी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Gorakhpur was number one in the entire state during the nutrition fortnight, CDO honoured it
पोषण पखवारा में शानदार प्रदर्शन करने पर सीडीओ ने किया सम्मानित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पोषण पखवाड़ा में गोरखपुर राज्य में प्रथम स्थान में आया है। इसे लेकर विकास भवन में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


उधर विकास भवन में स्वयं सहायता समूह ने प्रदर्शनी लगाई और रेसिपी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को विकास भवन में हुए कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें कई प्रश्न पूछे गए।

विज्ञापन

Gorakhpur was number one in the entire state during the nutrition fortnight, CDO honoured it
पोषण पखवाड़ा में बच्चों को अन्नप्राशन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रश्नों का सही जवाब देने पर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने सभी को बधाई देते हुए सम्मानित किया। उधर स्वयं सहायता समूह की ओर से विकास भवन में प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान बिक्री के लिए कई सामान रखे गए थे।

लोगों ने इन समानों को खरीदा भी। इस दौरान जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, परियोजना निदेशक दीपक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed