फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Video of boy waving pistol goes viral, case registered

Gorakhpur News: बालक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल, केस

Sat, 05 Jul 2025 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: Video of boy waving pistol goes viral, case registered
बेलघाट थाना क्षेत्र का मामला, लाइसेंस धारक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के छितौनी खुर्द गांव के रहने वाले एक 11 वर्षीय बालक द्वारा हवा में पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में लाइसेंस धारक सुनील यादव के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि बालक ने पिस्टल लहराते हुए वीडियो बनाने के बाद खुद ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। इसके बाद यह वीडियो वायरल होने लगा। किसी ने इसकी सूचना बेलघाट पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। बालक की पहचान होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उसके बाद वह बालक के घर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया। पिस्टल के लाइसेंसधारक सुनील यादव का आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया गया। बालक को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed