फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Veterans T-20 night cricket tournament inaugurated

Gorakhpur News: गोरखपुर का करटेल्स ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

Mon, 26 Jun 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Veterans T-20 night cricket tournament inaugurated
गोरखपुर वेटरनेस टी-20 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
गोरखपुर वेटरनेस टी-20 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

गोरखपुर। कुसम्ही के नवल्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे गोरखपुर वेटरनेस टी-20 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में गोरखपुर करटेल्स की टीम ने लाइफ केयर को पांच विकेट से हराकर आगे की राह बनाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लाइफ केयर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 142 रन का स्कोर खड़ा किया। लाइफ केयर की ओर से शशांक श्रीवास्तव ने दो छक्कों और सात चौकों की मदद से 60 रनों की शानदार पारी खेली। गोरखपुर करटेल्स के राकेश निभानी और राहुल लारा नहीं दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर करटेल्स की टीम ने 19.4 ओवर्स में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त करते हुए पांच विकेट से मैच को जीत लिया। गोरखपुर करटेल्स के अखिल कुमार ने 58 और विशाल पांडेय ने 25 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीजी अखिल कुमार, गैलेंट ग्रुप के सीईओ मयंक अग्रवाल और नवल्स ग्रुप के चेयरमैन संजयन त्रिपाठी ने ट्राफी का अनावरण करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed